सरायपाली इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सचिव को किया गया पद मुक्त

सरायपाली : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संगठन के विरुद्ध कार्य करने के कारण ब्लॉक अध्यक्ष बाजूलाल चंद्रा एवं सुखचंद दास मानिकपुरी को पद मुक्त किया गया है।

सरायपाली इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सचिव को किया गया पद मुक्त

आरोप है की संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने एवं इंटक  की छवि खराब करने तथा जगह -जगह  पर जाकर अन्य संगठन का कार्यक्रम कराया जा रहा था।
 प्रिंट मिडिया एवं इलेक्ट्रिानिक मिडिया पर खबर प्रकाशन कर इंटक संगठन की छबि को धूमिल किया जा रहा था।


 जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक जी एवं अन्य  पदाधिकारीयों को होने पर तत्काल बैठक रखा गया था उक्त बैठक की जानकारी बाजुलाल चंद्रा एवं सुखचंद दास मानिकपुरी कों दिया गया था।लेकिन  दोनों  बैठक मे शामिल नही हुये।  दो दिनों के बाद पुनः बैठक रखी गयी, उसमे भी दोनों का सम्मिलित नहीं होना इस बात की ओर इशारा करता है की दोनों संगठन विरोधी कार्य में संलिप्त हैं। साथ ही संगठन के अन्य लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। उक्त घटना की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह बैश तक पंहुचा दिया गया है ।खबर पहुंचने के तत्पश्चात श्री राकेश सिंह बैस जी ने जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक को संगठन विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारीयों के विरुद्ध अविलंब कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर संगठन से हटाने हेतु  निर्देश दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष श्री संतलाल बारीक़  एवं समस्त इंटक  पदाधिकारीयों के द्वारा इंटक सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष  बाजूलाल चंद्रा एवं ब्लॉक सचिव सुखचंद दास मानिकपुरी को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से पद मुक्त किया गया है । 
 उक्त जानकारी सार्थक न्यूज़ को जिला मिडिया प्रभारी (इंटक)  इन्द्र कुमार डनसेना  द्वारा दी गई ।