लॉकडाउन में फिर से विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता लोगों की जुबानी बोल रही है। अधिक से अधिक लोगों को जाँच कराने घर घर खुद जा रहे....

लॉकडाउन में फिर से विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता लोगों की जुबानी बोल रही है। अधिक से अधिक लोगों को जाँच कराने घर घर खुद जा रहे....

रायपुर। सरकार में संसदीय सचिव व पश्चिम रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता व मेहनत एक बार फिर  कोरोना काल में लोगों की जुबानी बोल रही है।विकास उपाध्याय क्षेत्र के लोगों को घरों से  टेस्ट कराने शिविर में ऐसे आने जागरूक कर रहे हैं जैसे चुनाव में लोग वोट डालने जाते हैं और इसका असर शिविरों में साफ दिख रहा है। विकास उपाध्याय बगैर डर के जिस तरह लोगों का हौसला आफजाई कर रहे हैं, ये भी एक सोचनीय विषय है।

कोरोना के संक्रमण को रोकने सबसे महत्वपूर्ण बात है, संक्रमित लोगों की पहचान करना और इसके लिए जरूरी है प्रत्येक व्यक्ति का परीक्षण हो। लोग संकोच वश या भय से कोरोना के टेस्ट कराने अभी भी बच रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र में सबसे पहले इस बात पर लोगों को फोकस किया की जब तक आप खुद टेस्ट नहीं कराएंगे तब तक दूसरों को संक्रमित होने से नहीं बचा सकते। शुरुआत में तो लोग शिविर में आने बच रहे थे पर विधायक द्वारा जब खुद घर घर जा कर लोगों को जागरूक किया गया तो लोग अब टेस्ट कराने आने लगे हैं। विकास उपाध्याय ने कोरोना को खत्म करना जैसे अपना मकसद बना लिया हो उसी तरह अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। लोग शिविर में नहीं आ रहे हैं तो खुद उनको अपने घरों से निकालने शुरू कर दिए हैं। कुछ पल के लिए ये नजारा देख तो यही लगता है मानों चुनाव में वोट डालने का समय है। सभी को मास्क रूपी पर्ची दे जागरूकता के साथ ये अभियान वाकई तारीफे काबिल है। 

विधायक के इस कार्य को देख क्षेत्र की जनता पूरे उत्साह के साथ उनका साथ दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख जिस तरह से मंत्रिमंडलीय बैठकें हुई और इस पर चिंता व्यक्त कर एहतियात को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की बात की गई उस गंभीरता के साथ विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र में सजग हो गए हैं। इसके पहले भी सही मायने में उन्होंने कोरोना योद्धा के रूप में लोगों के बीच पूरे प्रदेश में अपने आप को स्थापित किया है।ये भी गौर करने वाली बात है कि लॉकडाउन जब जब हुआ है किसी और जनप्रतिनिधि का नाम इस बीच सुनाई नहीं देता सिवाय विकास उपाध्याय के।

आज पश्चिम विधानसभा के वार्ड नं.18 बालगंगाधर तिलक नगर के सियान सदन में की गई जांच में 155 से अधिक लोगो ने उपस्थित हो कर रजिस्ट्रेशन कराया और कोविड-19 की जांच कराई। शिविर में उन सभी को मास्क का वितरण भी किया गया साथ ही संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और महापौर एजाज ढेबर के साथ वार्ड सात में आने वाले वार्डो में निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश के साथ स्वयं उपस्थित रहकर इन वार्ड को सेनेटराइज किया। विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने इस बीच कहा कोरोना वायरस को लेकर लोगो के मन मे अब जबरदस्त जागरूकता आ रही है। इस बात का प्रमाण इस बात से मिल रहा है कि कोविड-19 की जाँच के लिये लोग प्रत्येक शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं और अपना जांच भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा अब तक जोन आठ,जोन पांच,जोन सात के  वार्डो को फॉर्मिंग मशीन द्वारा सेनेटराइज किया गया है। उनके साथ रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर स्वास्थ्य कर्मी,निगम के अधिकारी पश्चिम विधानसभा के जोन सात के अंतर्गत आने वाले वार्ड अग्रसेन चौक से होते हुए हुए देशबंधु प्रेस,रामसागर पारा,राठौर चौक से होते हुए समता कालोनी,चौबे कालोनी गीता नगर होते हुए जीई रोड से विधायक विकास उपाध्याय के कार्यालय से कुकुरबेड़ा से पंडित रविशंकर शुक्ल गेट से रामनगर अंडरब्रिज से दिशा कॉलेज के सामने से जोन कार्यालय वहां से विशाल मेगा मार्ट से जीई रोड राजकुमार कॉलेज से रामकुंड वंदना ऑटो तक ब्लीचिंग पॉवडर का छिड़काव किया गया।जोन एक के अंतर्गत आने वाले वार्डो पर भी सघन सेनेटाइजेशन नगर निगम की गाड़ियों के साथ फार्मिंग मशीन का उपयोग कर किया जाएगा।

विकास उपाध्याय के साथ रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर,स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव,एमआईसी सदस्य रितेश त्रिपाठी,जोन अध्यक्ष मणिराम साहू,प्रकाश जगत,भोलाराम साहू,स्वास्थ्य कर्मी एवं निगम के अधिकारी उपस्थित थे।