31 पंडितों के वेदमंत्र उच्चारण के जय घोष के साथ संख ध्वनि से मुख्यमंत्री निवास आज गूंज उठा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडितों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और पंडितों ने उन्हें अनेकों वर्षों तक राज करते रहने का आशीर्वाद दिया।

31 पंडितों के वेदमंत्र उच्चारण के जय घोष के साथ संख ध्वनि से मुख्यमंत्री निवास आज गूंज उठा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज से सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने के उपलक्ष्य में विधायक विकास उपाध्याय के साथ 31 पंडितों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर सामुहिक रूप से वेदमंत्रों का उच्चारण कर जयघोष के साथ संख ध्वनि कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अनेकों वर्षो तक राज करते रहने का आशिर्वाद दिया।
 
आज विधायक विकास उपाध्याय 31 पंडितों को लेकर मुख्यमंत्री निवास में 11 बजे पहुंचे थे जहाँ सभी पंडितों ने एक साथ मंत्रों का उच्चारण कर जय घोष के साथ संख ध्वनि किया जिससे पूरा निवास गूँज उठा। पंडितों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा उनके राज में सभी वर्ग खुश हैं। मुख्यमंत्री जी के सफल नेतृत्व से कोरोना संक्रमण को भी रोकने सफल हैं तो कोई भी व्यक्ति भूखा नही है। आज से धार्मिक स्थलों को खोल कर उन्होंने लोगों की आस्था का सम्मान किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके पश्चात सभी पंडितों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिये एवं सभी पंडितों को अपने हाथों से एक-एक कर दक्षिणा देकर कहा कि लोगों की आस्था धार्मिक पूजा पाठ को लेकर लोगों की युगों युगों से रही है और हम सब इस शक्ति को इस कोरोना संक्रमण काल में भी इसे बनाये रखने प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा मानव समाज को इस आस्था से जोड़ कर रखने पंडितों की अहम भूमिका रही है जिसे आगे भी कायम रखने आपको इसे जीवित रखना होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने धार्मिक स्थलों के खोलने को लेकर सभी पंडितों को दिशा निर्देश देते हुए विस्तृत रूप से बताया कि मंदिरों में कोरोना के रोकथाम को लेकर कोई लापरवाही न हो और सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा मास्क लगाना सभी को अनिवार्य है। इसलिए कि यह वायरस नाक व मुँह से ही प्रवेश करता है। उसके पहले हमारे हाथ पूरी तरह से सेनिटाइज होना चाहिए। सिर्फ भक्त ही नही बल्कि आप सभी पंडितों को भी व्यक्तिगत रूप से इस बात का ध्यान रखना होगा। मंदिरों में कोई भी व्यक्ति पूजा करने प्रवेश करे तो वह भी सेनिटाइज रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा मंदिरों को पूरी तरह स्वच्छ व साफ सुथरा कर सेनिटाइज किया जाए एवं सभी मंदिरों के बाहर सेनिटाइजर की व्यवस्था हो।

विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि वे सभी मंदिरों में पंडितों के लिए मास्क की व्यवस्था किये हैं और वे मंदिरों को सेनिटाइज करने भी सहयोग करेंगे। विधायक विकास उपाध्याय के साथ आये पंडितों में पंडित वीरेंद्र कुमार शुक्ला, वासुदेव त्रिपाठी,दिनेश पांडे, भालेंद्र द्विवेदी,तीरथ मिश्रा,अजय शरण मिश्रा,अजय महाराज,मनोज शुक्ला,मिथिलेश गर्ग,बबलू गौतम,राम जी पांडे, दिनेश, अशोक महाराज,उदय त्रिपाठी,गुड्डू द्विवेदी,नीलेश त्रिपाठी,राजा पांडे,राजू मिश्रा,शिवकिशोर तिवारी,नरेंद्र चौबे,चन्द्रिका पाण्डे,सुशील गौतम,बुद्धि विलास गौतम,खूबचंद मिश्र सहित 31 पंडित सम्मिलित थे।