छठ महापर्व पर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न घाटों पर पहुंचे सुबोध हरितवाल, श्रद्धालुओं से मिलकर दी शुभकामनाएं

छठ महापर्व पर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न घाटों पर पहुंचे सुबोध हरितवाल, श्रद्धालुओं से मिलकर दी शुभकामनाएं

रायपुर। लोकआस्था, श्रद्धा, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कांग्रेस के जनप्रिय नेता सुबोध हरितवाल ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुबोध हरितवाल ने हीरापुर, महादेव घाट एवं समता कॉलोनी स्थित आमातालाब में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन समितियों के सदस्यों से मुलाकात की तथा पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर चर्चा की।

छठ महापर्व के अवसर पर घाटों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। महिलाओं एवं व्रतधारियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना के साथ कठिन व्रत एवं पूजा-अर्चना की।

सुबोध हरितवाल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोकपरंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें अनुशासन, त्याग, समर्पण और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया के प्रति अटूट आस्था इस पर्व को विशेष बनाती है। छठ महापर्व समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का भी कार्य करता है।

उन्होंने छठी मैया से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही छठ व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवारों की मंगलकामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रायपुर की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द हमारी साझा विरासत है। विभिन्न समाजों के पर्व एवं त्योहारों में सहभागिता हमारी एकजुटता और आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाती है।

सुबोध हरितवाल ने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।