अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी को देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अस्पताल पहुँचे

अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी को देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अस्पताल  पहुँचे

रायपुर। कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी की कल अचानक तबियत खराब होने की वजह से कल सुबह रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें अचानक से ब्लडप्रेशर हाई होने की परेशानी आई थी। आज उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है।अस्पताल सूत्रों का कहना है उन्हें अभी आराम की सख्त जरूरत है।

कल जब सूर्यकांत तिवारी अस्पताल में भर्ती हुए तो इस बात की खबर अपने चुनिंदा दोस्तों को भर थी।परंतु जब विधानसभा सत्र का समापन हुआ तो देर रात कई विधायकों को भी इस बात की जानकारी हो गई की सूर्यकान्त तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। बात फैलते फैलते सूर्यकान्त के अस्पताल में भर्ती की खबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुँच गई और इसके साथ ही मुख्यमंत्री खुद कई विधायकों के साथ देखने आज अस्पताल पहुंच गए।उन्होंने अस्पताल में पहुंच सूर्यकांत के कुशलता की जानकारी ली और चिकित्सकों से भी बात की। अभी उनकी तबियत सामान्य है। मौसमी वायरल की वजह से परेशानी हुई है।सनद रहे कि भूपेश बघेल उन नेताओं में से हैं जो अपने सहयोगियों के साथ हर परिस्थिति में साथ नजर आते हैं और कई मौकों पर देखा भी गया है कि वे अपने साथ काम करने वालों का हौसलाअफजाई करते रहे हैं।

इस बीच सूर्यकान्त तिवारी से मिलने वालों में उनके कई करीबी  दोस्त व विधायक भी सम्मिलित हैं।इनमें अस्पताल पहुँचे वालों में बृहस्पति सिंह,चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय,द्वारिकाधीश यादव,पारस राजवाड़े,कुलदीप जुनेजा,यू डी मिंज,चन्द्रदेव राय, इन्द्रशाह मंडावी,भुनेश्वर बघेल,कुंवर निषाद,मोहित केरकेट्टा,के के ध्रुव,विकास उपाध्याय, विनय जायसवाल,प्रकाश नायक,गुलाब कमरो, गुरुदयाल बंजारे,अनिता शर्मा,पुरुषोत्तम कंवर,ममता चंद्राकर, आशीष छाबड़ा, रामकुमार यादव,देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी भी दिल्ली से आ कर अस्पताल पहुँचे।