विधायक विकास उपाध्याय का बीजेपी पर बड़ा हमला कहा,कांग्रेस 1929 से ही हर घर तिरंगा का अभियान चला चुकी।बीजेपी का अभियान सिर्फ एक स्कैम है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया भी रैली में सायकल चलाकर सम्मिलित हुए कहा,बीजेपी कांग्रेस का नकल करती है।

विधायक विकास उपाध्याय का बीजेपी पर बड़ा हमला कहा,कांग्रेस 1929 से ही हर घर तिरंगा का अभियान चला चुकी।बीजेपी का अभियान सिर्फ एक स्कैम है।

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गौरव यात्रा के समापन पर आज अपने विधानसभा क्षेत्र में तिरंगे के साथ विशाल सायकल रैली निकालकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया।विधायक के साथ सैंकड़ों की संख्या में सम्मिलित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बरसते पानी में भी जबरदस्त उत्साह था। इस दौरान आजादी में योगदान दिये वीर महापुरूषों की तस्वीरों से सजी गाड़ियों में प्रदर्शनीनुमा इतिहास को दर्शन कराने आम जनता के लिए काफिला भी साथ चलते रहा। रैली में आज सम्मिलित होने कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया भी पहुंचे और खुद सायकल चलाकर गौरव यात्रा  का गौरव बढ़ाया।

विधायक विकास उपाध्याय आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर कल हजारों की संख्या में हाथों में झण्डा लिये आम जनता के साथ रैली निकालकर इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाने लोगों से अपील की थी कि वे अपने घरों में तिरंगा झण्डा जरूर फहरायें और पैदल ही 75 कि.मी. की दूरी को पूर्ण करने यात्रा की थी। उसी क्रम में आज उन्होंने तिरंगे झण्डे के साथ सायकल रैली निकालकर पूरे क्षेत्र को अतीत के उस ऐतिहासिक पलों में ले जाने का प्रयास किया जब 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। इसके लिए विधायक विकास उपाध्याय ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सायकल में झण्डा लगाकर रैली में सम्मिलित होने की अपील की थी जो जगह-जगह आम लोगों को तिरंगा झण्डा वितरित कर स्वतंत्रता के उत्सव में सम्मिलित होने का आव्हान भी कर रहे थे। इस बीच कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया भी स्वयं सायकल में सवार होकर डीडी नगर के गोल चौंक में गौरव यात्रा में सम्मिलित हुए।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा तय 75 कि.मी. की गौरव यात्रा आज पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा, आज पश्चिम विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों के मन में अभूतपूर्व उत्साह है कि जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी होगी वो कितने देशभक्त रहे होंगे। विकास उपाध्याय ने कहा, आज की पीढ़ी की इसी जिज्ञासा को पूर्ण करने उन्होंने उन महापुरूषों की तस्वीरों से सजी प्रदर्शनीनुमा गाड़ियों को लोगों के बीच ले जा रहे हैं, जो देश की आजादी में अपनी संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया। इसके साथ ही भाजपा पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा, भाजपा एक रणनीति के तहत् हर घर तिरंगा का अभियान चलाने की सोची है। जो वास्तविक रूप में यह पूरा अभियान एक स्कैम से कम नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आजादी का श्रेय लेने इंडियन फ्लैग कोड में बदलाव भी कर दिए हैं।

विकास उपाध्याय ने आगे कहा, यह आजादी का वह वर्ष है जब आरएसएस को भारी दबाव में सही आखिरकार तिरंगा को स्वीकार करना पड़ा। इसलिए कि बीजेपी के नेताओं को इस बात का एहसास हमेशा रहा है कि देश की आजादी में उनकी भूमिका नहीं के बराबर रही है और देश की युवा पीढ़ी आज फिर से एकबार भाजपा की कार्यप्रणाली से महसूस करने लगी है कि वह आज फिर से एकबार आजाद भारत में नहीं बल्कि उस माहौल में जीने विवश है जब अंग्रेजों ने दो सौ साल तक हम पर राज किया था। बीजेपी के हर घर तिरंगा को सिर्फ एक दिखावा व राजनीति से प्रेरित बताते हुए विकास उपाध्याय ने याद दिलाया कि दिसम्बर 1929 में कांग्रेस ने लाहौर अधीवेशन में पूर्ण स्वराज का नारा दिया था और तभी इस बात का आव्हान किया था कि हर घर तिरंगा लगाकर ब्रितानी हुकुमत का विरोध करें और आज फिर से एकबार वह समय आ गया है जब देश का युवा पूर्ण स्वराज को लेकर मांग कर रही है। आज की युवा को रोजगार चाहिए, सम्मान चाहिए और जीने के लिए महंगाई रहित बाजार चाहिए।