स्कूलों को सैनिटाइज करने जब विधायक विकास उपाध्याय खुद स्कूलों में उतरे और फॉगिंग मशीन की कमान संभाली...

स्कूलों को सैनिटाइज करने जब विधायक विकास उपाध्याय खुद स्कूलों में उतरे और फॉगिंग मशीन की कमान संभाली...

रायपुर। कोरोना संक्रमण दर में कमी आने पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 अगस्त से सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों को खोले जाने के आदेश के बाद जहाँ एक ओर विद्यार्थियों के बीच उत्साह का माहौल है वहीं किसी तीसरे तहर का डर भी अभिभावकों को सता रही है इस बीच  संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उन पालकों को राहत पहुंचाने का काम किया है जो कोरोना के किसी तीसरी लहर को लेकर चिंतित हैं। विधायक अपने विधानसभा के सभी शासकीय स्कूलों को खोले जाने के पूर्व आज खुद सैनिटाइज करवाते नजर आए।

विधायक ने खुद मोर्चा संभाला

विधायक विकास उपाध्याय आज अपने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय स्कूलों के शाला समिति के सदस्यों,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के सभी शासकीय स्कूलों में स्वयं खड़े होकर सैनिटाइजर,ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया,साथ ही विधायक ने फॉगिंग  मशीन की कमान खुद संभाली और कक्षाओं को सैनिटाइज करने लगे। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि कोरोना संक्रमण से सम्पूर्ण विश्व बीते लगभग 2 वर्षों से प्रभावित रहा है जिसके चलते सभी सार्वजनिक गतिविधियां बंद रही है,अब कोरोना संक्रमण दर में कमी आने पर छत्तीसगढ़ सरकार सभी स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी शासकीय विद्यालयों के कक्षाओं को सैनिटाइज किया जा रहा हैं, साथ ही विधानसभा के सभी निजी विद्यालयों को भी पत्र लिखकर सैनिटाइज करने हेतु निर्देश दिया गया है। 

स्कूल में सभी स्टॉप के वैक्सिनेशन की जानकारी चस्पा करें

विधायक विकास उपाध्याय ने यह भी कहा कि शाला परिवार के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों जिन्होंने अपना कोविड का टीका लगवा लिया है उनका नाम शाला के सूचना पटल पर चस्पा कर सार्वजनिक करें,ताकि बचे हुए अन्य कर्मचारी भी जल्द से जल्द अपना  टीका लगवाए।

विधायक ने अवकाश के दिन स्कूलों को खुलवा कर सैनिटाइज किया

विधायक विकास उपाध्याय के आज छुट्टी के दिन सुबह से चले इस अभियान की जानकारी मातहत अधिकारियों को जब लगी कि विधायक खुद स्कूलों को सैनिटाइज कर रहे हैं।तो अफरातफरी का माहौल बन गया और एक ही दिन में पश्चिम विधानसभा के सारे शासकीय स्कूल सैनिटाइज हो गए।