पंजाब के जालंधर में राहुल गांधी पहली वर्चुअल रैली करेंगे।चुनाव ऑब्जर्वर विकास उपाध्याय शामिल होने कल दिल्ली रवाना हो कर जालंधर पहुंचेंगे

पंजाब के जालंधर में राहुल गांधी  पहली वर्चुअल रैली करेंगे।चुनाव ऑब्जर्वर विकास उपाध्याय शामिल होने कल दिल्ली रवाना हो कर जालंधर पहुंचेंगे

रायपुर(छत्तीसगढ़)।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय को शासन द्वारा 26 जनवरी को जिला मुख्यालय बिलासपुर में झंडा फहराने की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अब कल शाम को दिल्ली रवाना होंगे। बता दें कि विकास उपाध्याय को पंजाब राज्य के जालंधर का ऑब्जर्वर बनाया गया है और राहुल गांधी 27 जनवरी को पहला वर्चुअल संबोधन यहीं से करने जा रहे हैं। विकास उपाध्याय कल रात दिल्ली पहुंचने के बाद रात में ही जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे।

देश में होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने रैलियों-जनसभाओं पर प्रतिबंध लगा रखा है। एसे में वर्चुअल रैलियों का ट्रेंड शुरू होने जा रहा है। इसी ट्रेंड की शुरूआत पंजाब में राहुल गांधी करने जा रहे हैं।जालंधर से इसकी शुरुआत होगी जहां 9 विधानसभा आते हैं। जालंधर से चुनाव ऑब्जर्वर और छत्तीसगढ़ से विधायक,कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय भी राहुल गांधी के 27 जनवरी के इस केम्पेन में सम्मिलित होने कल बिलासपुर में झंडा फहराने के बाद दिल्ली रवाना होंगे और रात में ही जालंधर पहुंचेंगे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबंधोति करेंगे। राहुल गांधी पंजाब में पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम जालंधर 66 फुटी रोड पर व्हाइट डायमंड पैलेस में रखा गया है। वहीं पर वह लाइव होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे ।

जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 27 जनवरी को दिल्ली से जालंधर आएंगे और यहीं से वह प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। जालंधर में राहुल गांधी की वर्चुअल रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल समेत तमाम कांग्रेस नेता जालंधर में जुटे हैं और रैली को लेकर मंथन कर इसकी रूपरेखा तय की है।