युद्ध शुरू: रूस की यूक्रेन पर गोलीबारी के बीच यूक्रेन में आपातकाल की घोषणा

युद्ध शुरू: रूस की यूक्रेन पर गोलीबारी के बीच यूक्रेन में आपातकाल की घोषणा

तमाम कोशिशों के बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच युध्द नहीं तल सका।रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाक़े में 'विशेष सैन्य अभियान' शुरू करने का आदेश दे दिया है और इसके साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में धमाके की ख़बरें आ रही हैं। राजधानी की एफ के मुख्य बॉरिसपिल एयरपोर्ट के पास गोलीबारी की ख़बर है।इस बीच बुधवार को यूक्रेन के सांसदों ने आपातकाल की घोषणा की थी और अब इसे देश भर में लागू कर दिया गया है।

अमेरिका सहित विश्व के कई देशों के इस प्रयास पर की किसी भी सूरत पर युध्द को टाला जाए यह प्रयास अब असफल हो गया है।टेलीविज़न पर प्रसारित संबोधन में पुतिन ने रूस समर्थित विद्रोहियों का सामना कर रहे यूक्रेन के सैनिकों से आग्रह किया वे हथियार डाल दें और वापस घर चले जाएं।

पुतिन ने कहा कि रूस की यूक्रेन पर क़ब्ज़ा करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन आगाह किया कि किसी ने रूस से उलझने की कोशिश की तो तत्काल जवाब मिलेगा। यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने उस पर पूरी तरह से हमला कर दिया है।यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट कर कहा है, यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहर हमले की ज़द में हैं।यह एक युद्ध है। यूक्रेन अपनी रक्षा करेगा और जीत मिलेगी। पुतिन को दुनिया रोके और ज़रूर रोकना चाहिए। अब समय कहने नहीं करने का है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एक दूसरे ट्वीट में कहा है- दुनिया तत्काल क़दम उठाए। यूरोप और विश्व का भविष्य दांव पर लगा है। दुनिया जो कर सकती है। उसे भी उन्होंने बिंदुवार बताया कि-

रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं, इसमें रूस के वित्तीय लेन देन को भी रोका जाए।
रूस को हर तरह से अलग-थलग किया जाए।
यूक्रेन को हथियार और उपकरण दिए जाएं।
वित्तीय मदद और मानवीय सहायता की जाए।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह अपने सहयोगियों के साथ निर्णायक जवाब देंगे। उन्होंने कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर बेवजह हमला किया है। बाइडन ने कहा, ''राष्ट्रपति पुतिन ने पूर्वनियोजित युद्ध को चुना है और इससे लोगों की जान और मानवता का भारी नुकस़ान होगा।दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी। पुतिन की इस घोषणा से पहले युद्ध को टालने के आख़िरी प्रयास में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि रूस यूरोप में एक बड़े युद्ध की शुरुआत कर सकता है।उन्होंने रूस के नागरिकों से इसका विरोध करने के लिए कहा था। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा था कि रूस ने सीमा पर क़रीब दो लाख सैनिकों और हज़ारों हमलावर वाहनों की तैनाती कर रखी है।