संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के मिनी माता को "पद्मश्री" देने की माँग का पूरे सतनामी समाज ने स्वागत कर विकास उपाध्याय को धन्यवाद कहा।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के मिनी माता को

रायपुर।विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने प्रथम महिला सांसद मिनी माता के पुण्यतिथि पर मरणोपरांत उन्हें पद्मश्री देने की मांग उठा कर पूरे सतनामी समाज को साधने का प्रयास किया है। विकास उपाध्याय के इस कदम का सतनामी समाज ने स्वागत किया है। मिनी माता के समाधि स्थल सिमगा स्थित खण्डुवापूरी पहुँच कर विकास उपाध्याय ने कल उनके पुण्यतिथि पर समाज के लोगों से मुलाकात भी की थी।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय  मिनी माता के पुण्यतिथि पर उनके द्वारा समाज को दिए योगदान को याद कर मरणोपरांत उन्हें पद्मश्री दिए जाने की मांग उठा कर पूरे सतनामी समाज को साधने का सफल प्रयास किया है।विकास कल उनके समाधि स्थल पहुँच कर काफी समय बिताया और समाज के लोगों के साथ चर्चा भी की थी। इस बीच मिनी माता के योगदान को याद किया और कहा, उनके द्वारा छूआछूत को दूर करने, समाज को जोड़कर रखने जैसे यादगार व ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए उन्हें पद्यश्री सम्मान दिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मिनीमाता एक ऐसी व्यक्तित्व थीं जिन्होंने उस समय के विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दृढ़ निश्चय से समाज को एक नया रास्ता दिखाया। समाज में व्याप्त छूआछूत जैसी गंभीर कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाली ऐसी महान विभूति के समाधि स्थल पहुंचकर तथा उन्हें नमन कर वे अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। 

विकास उपाध्याय ने कहा उस समय जब समाज में तरह-तरह की कुरीतियां व्याप्त थी, ऐसे समय में उन्होंने सामाजिक एकता की ऐसी अलख जगाई जो आज भी प्रकाशवान है। महात्मा गांधी के मार्गों पर चलते हुए उन्होंने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का पुण्य कार्य किया। उनके पुनीत कार्यों से न केवल आज छत्तीसगढ़ प्रदेश बल्कि पूरा देश गौरान्वित है। उन्होंने कहा कि उनके समय में कितनी विकट व कठिन परिस्थितियां रही होंगी फिर भी उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से समाज को न केवल एकता के सूत्र में पिरोया बल्कि एक नया रास्ता भी दिखाया। उपाध्याय ने कहा कि यही वजह है कि सभी धर्मों के लोगों ने उनके इस पुनीत कार्य का साथ दिया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता को पद्यश्री सम्मान दिया जाना चाहिए। उपाध्याय ने कहा कि उनके समाधी स्थल पर आकर व नमन करते हुए वे स्वयं को गौरान्वित व सौभाग्यशाली मानते हैं। इस दौरान गुरु बाड़ा जा कर गुरु गोसाई रुद्र गुरु जी की माता कौशल माता से भी मिले।साथ मे रनजीत सोनवानी - ब्लाक अध्यक्ष सतनामी समाज सिमगा रोहित मिरी गंगा ओगरे जनपद सदस्य कोमल टडंन जनपद सदस्य संजय कोसले पार्षद अशोक देवाँगन पार्षद यश शर्मा युवक काँग्रेस  मनमोहन बंजारे सरपंच चन्द्रकुमार और अन्य उपस्थित थे।