स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने RSS को लेकर क्यों कहा, आज इसकी बुरी स्थिति है। अंधेरे में निशाना लगा रहे, ना उनके पास गुरू है ना गोविंद और ना ही कोई ग्रंथ...

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने आज बिलासपुर में कहा, उच्च कुल में जन्म से कुछ नही होता,संस्कारों से उच्च बनता है व्यक्ति।

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने RSS को लेकर क्यों कहा, आज इसकी बुरी स्थिति है। अंधेरे में निशाना लगा रहे, ना उनके पास गुरू है ना गोविंद और ना ही कोई ग्रंथ...

बिलासपुर(छत्तीसगढ़)। गोवर्धन मठपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने आज कहा, है देश में आज आर एस एस की सबसे बुरी स्थिति है वे लोग अंधेरे में निशाना लगा रहे हैं और लक्ष्य तक निशाना भी नहीं पहुंच रहा है। ना उनके पास गुरु है ना गोविंद और ना ही कोई ग्रंथ उन्हें मालूम नहीं की वह क्या बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत उनके लाडले हैं लेकिन उनकी लाचारी है।  12 माह बोलते हैं लेकिन उनके पास कोई ग्रंथ नहीं है और पूरे विश्व का नेतृत्व लेना चाहते हैं।

जगतगुरु शंकराचार्य अपने भक्तों से मुखातिब हो कर वर्ण व्यवस्था से लेकर कई अन्य विषयों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि मानव जीवन की सफलता के लिए नित्य जप करना चाहिए। हमें अध्यात्म के प्रति मन एकाग्रता नहीं देता तो लगातार अध्यात्म में धीरे-धीरे मन लगेगा। उन्होंने कहा कि गीता के पहले अध्याय में धृतराष्ट्र और संजय के संवाद का पूरा वर्णन किया गया है। इस बीच भक्तों के सवालों का जवाब देते हुए जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि यमुना का जल नीला क्यों है लेकिन जब पानी को बार-बार जल को उठा लेंगे तो सफेद दिखाई देगा।

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में गंगा का रंग सफेद है लेकिन यमुना का रंग नीला है। उन्होंने सच्चे गुरु कैसे मिलेंगे के सवाल पर कहा कि दत्तात्रेय महाराज को गुरु मान लेना चाहिए शिष्य का दायित्व गुरु को ढूंढो कभी-कभी गुरु भी इसको ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा में अस्थि विसर्जन करने से प्रदूषण नहीं होता। उन्होंने आज श्रीमद्भागवत गीता से संबंधित कई जानकारियां दी।अपने श्रद्धालुओं के सवालों का जवाब भी दिये।

विधायक शैलेश पांडे,रितु पांडे, रामअवतार अग्रवाल, आनंद वाहिनी आदित्य वाहिनी के नवनीत तिवारी संदीप पांडे चंद्र त्रिपाठी, विवेक बाजपेई, राकेश तिवारी, चंदा बंसल ,अखिलेश पांडे, रोशन अवस्थी आराध्या सिन्हा दीप्ति श्यामलाल दिलीप कुमार अखिलेश पांडे सीमा सिंह, जेपी मित्तल, कृष्ण मोहन पांडे मनोज शुक्ला, शोभा चाहिल, गायत्री कश्यप, घनश्याम वर्मा राजेश्वरी वर्मा, दीपराज उपाध्याय, आदित्य के अलावा अनेक श्रद्धालुओं ने चरण पादुका पूजन कर जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। आज जगत गुरु का अंतिम दिन था जब वे अपने भक्तों को बता रहे थे।वे शाम 6:00 बजे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज रीवा से रीवा के लिए रवाना होंगे। जगतगुरु शंकराचार्य अपनी तीन दिवसीय प्रवास पर हिंदू राष्ट्र पर जोर दिया और कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही। वेदांत शास्त्र का अध्ययन करते हुए हिंदू धर्म का पालन करना चाहिये। 

विधायक शैलेश पांडे ने श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा है कि  बिलासपुर की पावन धरा में जगतगुरु शंकराचार्य महाराज पधारे हैं यहां सभी समाज के लोग उनका स्वागत करने पहुंचे हैं, उनसे आशीर्वाद लेने आए हैं। गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा बिलासपुर को मिलता रहा है और वह सही रास्ते पर चलने का एवं सेवा भाव के लिए हम सब को मार्गदर्शन देते रहे हैं। 3 दिनों तक शहर में भक्ति  माहौल के बीच जगतगुरु शंकराचार्य अपनी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और सैकड़ों भक्तों को दीक्षा दी।

सीएमडी कॉलेज मैदान में दिव्य सभा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे आज झूलेलाल मंगलम तिफरा में अंतिम दिन भक्तों ने जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। 2 दिनों तक उन्होंने यहां भक्तों के सवालों के जवाब दिए। शहर के सभी समाज के अलावा जनप्रतिनिधि गण विजय पांडे,विजय केसरवानी, प्रमोद नायक,अभय नारायण राय, महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, पिंकी बत्रा, जुगल गोयल, संजय दुबे, अरविंद दीक्षित, एसपी चतुर्वेदी,मनोज शुक्ला,अभिनव तिवारी, स्वप्निल शुक्ला, घनश्याम वर्मा, जागेश्वरी वर्मा, आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी के संदीप पांडे, विवेक बाजपेई, चंद्रचूड़ त्रिपाठी, प्रफुल्ल शर्मा, रोशन अवस्थी,राजा अवस्थी, राकेश तिवारी, स्वप्निल शुक्ला, अखिलेश बाजपेयी, रोशन सिंह, राजेश पांडे, के अलावा अनेक भक्तों ने जगतगुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद दिया तथा चरण पादुका पूजन किया।   

पीएन बजाज, धनराज आहूजा, प्रकाश ग्वालानी, रामचंद्र नागवानी,विनोद मेघानी, किशोर देवनानी हरीश भागवानी , श्यामलाल चंदानी कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित मनोज शुक्ला ,पीके पांडे, अमित तिवारी आदित्य त्रिपाठी, गोपाल तिवारी आलोक त्रिवेदी ,संजय तिवारी, प्रभात मिश्रा ,राम शंकर शुक्ला पीके दीक्षित, शांति उपाध्याय, विवेक बाजपेई, राजा अवस्थी, संदीप पांडे, चंद्रचूर त्रिपाठी मोती थावरानी, प्रफुल्ल शर्मा, डॉ ललित मखीजा, रोशन अवस्थी के अलावा आदित्य  वाहिनी,आनंद वाहिनी के पदाधिकारी सदस्यों के अलावा काफी संख्या में बिलासपुर मस्तूरी एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया।