प्रत्याशी घोषित होते ही खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर युवा कांग्रेस हुआ लामबंद। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने ली बैठक

प्रत्याशी घोषित होते ही खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर युवा कांग्रेस हुआ लामबंद। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने ली बैठक

राजनांदगांव(छत्तीसगढ़)। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में फतह हासिल करने  युवा कांग्रेस आज सबसे पहले खैरागढ़ विधानसभा में एंट्री कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी आज काफी संख्या में युवा कांग्रेस साथियों के साथ छुईखदान पहुंच कर युवा कांग्रेस साथियों की महत्वपूर्ण बैठक ली और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा को जीत दिलाने बूथ स्तर पर तैनाती का निर्देश दिया।

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह 24 मार्च तक चलेगी। फार्म ऑनलाइन भी अपलोड की जा सकती है, लेकिन उसकी हार्ड कॉपी जमा करनी ही होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूटनी के बाद 28 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया के लिए तैयारी पूरी कर ली है। उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 16 अप्रैल को होगी। यह सीट खैरागढ़ सियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। गौरतलब हो कि तब देवव्रत सिंह जोगी कांग्रेस से चुनाव जीते थे।

कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय महिला यशोदा वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। प्रदेश युवा कांग्रेस सबसे पहले इस चुनाव में आज अपनी एंट्री कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी की सक्रियता इसी बात से लगाई जा सकती है कि आज वे खैरागढ़ विधानसभा पहुंच कर बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है। उनके साथ आज युवा कांग्रेसियों की हुजूम लगी थी। इस बीच वे छुईखदान पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशी की उपस्थिति में युवक कांग्रेस की बैठक ली और निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर वे अपनी तैनाती सुनिश्चित करें। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहामद साहिद, सुबोध हरीतवाल, गुलजेब, तथागत, संदीप, संजीव, दीक्षा, मनीष, क़ादिर, ज़ुल्फ़ी, पवन, सौरभ, मानव, मोसीन, एवं ज़िला विधानसभा ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

गौरतलब हो कि खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय हैं। यशोदा वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही चुकी हैं। उनके पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं। यशोदा राजनांदगांव जिला महिला लोधी समाज की भी अध्यक्ष हैं। दोनों पार्टी गतिविधियों में लगातार सक्रिय हैं। पति-पत्नी दोनों ने ही उपचुनाव में दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी है। इधर भारतीय जनता पार्टी कभी भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी यहां चुनाव लड़ेगी और अपनी सीट बचाने दम लगाएगी। बताया जा रहा है जोगी कांग्रेस राजपरिवार के किसी को अपना उम्मीदवार बना सकती है।