कांग्रेस नेता बीरेश शुक्ला का राहुल गांधी के प्रति ऐसा जुनून की उनके जन्मदिन पर उन्होंने वो कर दिखाया कि...

रायपुर(छत्तीसगढ़)।कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 55 साल के हो गए हैं और मौजूदा समय में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वो प्रमुख चेहरे हैं। इस बीच आज देश भर में कांग्रेस के लोगों ने अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया,वहीं छत्तीसगढ़ में रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला का राहुल गांधी के प्रति जो जुनून देखने को मिला वाकई वह अन्य से हट कर था।वैसे तो पक्ष और विपक्ष के लोग आज तक देखते व महसूस करते आये हैं कि शुक्ला जी राहुल गांधी की आलोचना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते।कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो उनके समक्ष राहुल गांधी को लेकर कोई ऊलजलूल बात कर दे तो फिर समझ लो उसकी खैर नहीं।राहुल के जन्मदिन पर बीरेश शुक्ला आज उसी अंदाज में अपने घर के सदस्य की तरह भारीभरकम केक कटिंग कर इंडियन कॉफी हॉउस में सैकड़ों सदस्यों को भव्य पार्टी दे कर अपनी खुशी जाहिर तो की ही साथ ही उनके घर में भी केक कटिंग कर परिवार के लोगों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
19 जून 1970 को नेहरू-गांधी परिवार के वंशज के रूप में जन्मे राहुल गांधी ने 2004 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उनका यह सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इसमें उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने का प्रयास किया है। राहुल गांधी की सबसे बड़ी उपलब्धि उनकी जन-केंद्रित पहल रही है। 'भारत जोड़ो यात्रा' ने देश भर में करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय कर नफरत के खिलाफ प्रेम का संदेश फैलाया। इस यात्रा ने कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में मदद की। इसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदर्शन पर भी दिखा।
कांग्रेस नेता बीरेश शुक्ला कहते हैं,"वर्तमान समय में राहुल गाँधी ही एकमात्र नेता हैं जो देश के हालात को लेकर दूर तक सोच रहे हैं और बीजेपी को डंके के चोट में चैलेंज कर रहे हैं। उनका मानना है,राहुल गांधी कुछ न कुछ सही कर रहे हैं और यही वजह है कि कांग्रेस अगर आज भी मैदान में है तो उसकी बहुत बड़ी वजह 'ब्रांड राहुल' है।" जरूरत है आज हम सब मिल कर उनके उठाये मुद्दों को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाएं।उन्होंने आगे कहा,राहुल गांधी जिस तरह से डर शब्द को लेकर व्याख्या की है और परिस्थितियों से लड़ने का रास्ता दिखाया है,उसे अपनाना होगा।बीरेश शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उदाहरण देते हुए कहा, जिस तरह से वे छत्तीसगढ़ को लेकर पूरे मोदी सरकार से मुकाबला कर रहे हैं।उनकी दहाड़ हम सब की दहाड़ बननी चाहिए।राहुल जी के जन्मदिन पर हमें यही संकल्प लेनी है और आगे बढ़नी है,ताकि अगली बार हम सत्ता में रहें और प्रदेश को विकसित कर सकें।
उन्होंने आगे कहा,राहुल गांधी युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) में सुधार लाकर इन संगठनों की सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की। कृषि कानूनों की वापसी (2021) और जीएसटी दरों में कमी जैसे मुद्दों पर उनकी दृढ़ता ने विपक्ष को मजबूत करने में भूमिका निभाई। इसके अलावा, उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय बहस में लाया।यह सब राहुल गांधी ही कर सकते थे।उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' (2022-23) और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (2024) ने देश में एकता और सामाजिक न्याय के मुद्दों को उजागर किया। हम सब आज राहुल जी के साथ हैं और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने कार्य करते रहेंगे।