विधायक विकास उपाध्याय आज जनसंपर्क के बीच खुले पांव में देख एक बुजुर्ग महिला को अपने हांथों से जब चप्पल पहनाया...

विधायक विकास उपाध्याय आज जनसंपर्क के बीच खुले पांव में देख एक बुजुर्ग महिला को अपने हांथों से जब चप्पल पहनाया...

रायपुर।पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के साथ संपर्क में हैं।हाल ही में उन्होंने "सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा" की शुरुआत भी की है। इस दौरान विधायक के कई मानवीय रूप लोगों को देखने मिल रहे हैं। कभी लोगों को हंसाना तो कभी डांटना और कभी-कभी ऐसा कुछ काम कर लोगों को रुला देना जैसे उनकी आदत में सुमार हो। विकास के इन क्रियाकलापों ने क्षेत्र में सामाजिक दूरी को कम तो किया ही है। इसके साथ ही पूरे विधानसभा को एक संयुक्त परिवार के रूप में भी पिरो दिया है।

विधायक उपाध्याय विभिन्न वार्डों का रोज दौरा कर रहे हैं इस बीच आज वे सरदार बल्लभभाई पटेल वार्ड नंबर 24 में पहुंचे जहां काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने उन्हें गर्मी महीनों में आने वाली समस्या पानी से लेकर अन्य के बारे में जानकारी दी। जिसका उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर निदान किया।

विधायक विकास उपाध्याय का "सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा" इस कदर प्रचलित हो गया है कि क्षेत्र के लोग सुबह से ही उनके निवास में पहुंचकर अपने-अपने क्षेत्र में आने आमंत्रित कर रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा इस जनसंपर्क को लगातार वे जारी रखते हुए तब तक करते रहेंगे जब तक की उनके क्षेत्र का अंतिम व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो जाता।

इसी क्रम में विधायक विकास उपाध्याय आज सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नंबर 24 पहुंच कर आम लोगों से रूबरू हुए इस बीच उन्होंने वार्ड के लोगों के साथ समस्याओं को लेकर चर्चा की इसके पहले की वह वार्ड में पहुंचते वार्ड की महिलाओं ने उनके बंगले में सुबह से ही पहुंचकर उनके वार्ड में आने का अनुरोध किया था।

विकास उपाध्याय के द्वारा चलाई जा रही, सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा लोगों के बीच काफी प्रशंसा की जा रही है विकास उपाध्याय आज वार्ड नंबर 24 में पहुंचने के बाद खुद ही कई गलियों में घुसकर लोगों से मुलाकात कर समस्याओं के संबंध में पूछताछ करते देखे गए। इसके अलावा जगह-जगह लोगों से चर्चा की। लोग अपनी बातों को विधायक के समक्ष रखने इंतजार कर रहे थे और जब तक सभी लोगों से चर्चा ना हो गई तब तक विकास उपाध्यक्ष वार्ड में डटे रहे।

सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के बीच आज उस समय एक विशेष प्रसंग देखने मिला जो आज के नेताओं में सामान्यतः दिखाई नहीं देती। हुआ यूं कि एक महिला तपती धूप में खुले पाव विधायक विकास उपाध्याय से मिलने पहुंची हुई थी,जिसे देख विधायक विकास उपाध्याय ने पूछा आपके पैर में चप्पल नहीं है और तत्काल उन्होंने एक दुकान से चप्पल मंगवा कर खुद ही उस महिला को अपने हाथों से पहनाया यह देख महिलाओं ने कहा कि हमारे दुख दर्द को सुनने और समझने वाला पहली बार कोई जनप्रतिनिधि मिला है। वहीं उस महिला के आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। ज्ञात रहे कि विकास उपाध्याय के इस जनसंपर्क में काफी तादात में महिलाओं की संख्या दिखाई दे रही है इसके पीछे की वजह यह भी है कि महिलाएं खुद अपने घर कहीं जा नहीं सकते ऐसे में जब क्षेत्र का विधायक खुद ही उनके बीच पहुंच रहा है तो उनका प्रयास यह है कि ये महिलाएं खुद ही अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से सीधी बात करें।