डॉ.चौलेश्वर ने भाजपा में आते की दिखाई अपनी ताकत..।भाजपा अध्यक्ष के समक्ष ‘जैजैपुर' विधानसभा के हजारों कांग्रेसियों के हाथों थमाया कमल का फूल...

डॉ.चौलेश्वर ने भाजपा में आते की दिखाई अपनी ताकत..।भाजपा अध्यक्ष के समक्ष ‘जैजैपुर' विधानसभा  के हजारों कांग्रेसियों के हाथों थमाया कमल का फूल...

जांजगीर-चांपा(छत्तीसगढ़)। कांग्रेस की राजनीति में फूल टाइम पार्टी के लिए काम कर अपनी अलग पहचान बना चुके रहे। बहुत ही जुझारू व संघर्षशील नेता डॉ चौलेश्वर चंद्राकर अब कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा के साथ हैं।कांग्रेस में वे अपनी काबिलियत के दम पर कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे।आज उनकी वही काबिलियत भाजपा में भी रंग दिखानी शुरू कर दी है।भाजपा में आते ही डॉ. चौलेश्वर कांग्रेस के कई जमीनी कार्यकर्ताओं को भाजपा के साथ जोड़ने में लग गए हैं।उनके नेतृत्व में सोमवार को एक बार फिर हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

जैजैपुर वह विधानसभा क्षेत्र है, जो इस बार के आम चुनाव में यहां के लोगों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी।इसलिए कि कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट को बसपा से इस बार छीन लिया है,जो कि जांजगीर चांपा लोकसभा के अंतर्गत आता है। ऐसे में जाहिर तौर पर इस क्षेत्र से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं का टूटना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हो सकता है।जिसका सीधा लाभ बीजेपी को जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में मिलने वाला है।

आज जिस तरह से भाजपा के दिग्गज नेता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, छत्तीसगढ़ शासन के वित्तमंत्री ओपी चौधरी , संजय श्रीवास्तव,गौरीशंकर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की उपस्थिति में सक्ति एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए।निश्चित रूप से यह एक नया आगाज है।जिसका असर पूरे लोकसभा क्षेत्र में पड़ेगा।

भाजपा नेता चौलेश्वर चंद्राकर ने इस मौके पर कहा अबकी बार बीजेपी 370 तो एनडीए 400 के पार।उन्होंने कहा जांजगीर लोकसभा की प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का सघन जनसंपर्क जारी है,लोगों का विश्वास मोदी की गारंटी पर है।इस लोकसभा में जीत सुनिश्चित है।कांग्रेस के पिटे हुए मोहरे को कोई साथ नहीं देगा। चौलेश्वर चंद्रकार ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में होगी। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के तीन महीने के काम और मोदी की गारंटी की ही चर्चा है। ऐसे में बीजेपी के सामने कोेई ऐसी ताकत नहीं जो उन्हें परास्त कर सके।

उन्होंने कहा, कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे प्रदेश में भ्रष्ट तंत्र स्थापित कर दिया था। जिसे अब जनता और उनके कार्यकर्ता भली भांति जान चुके हैं,इसकी गूंज आज राजनांदगांव से भी सुनाई दी है कि सत्ता में चूर नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 5 साल तक कैसा बर्ताव किया और यही कारण उसके पतन का भी बना कि बीजेपी को जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कराई। आज मोदी की गांरटी के सभी वादे पूरे हो चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोकसभा के चुनाव में जी जान से जुटे हैं।उन्होंने ऐलान करते हुए कहा, अभी आने वाले दिनों में हजारों लोग बीजेपी में और शामिल होंगे। परिवारवाद की नींव में खड़ी कांग्रेस पार्टी को सभी नाकार चुके हैं।देश की जनता आज बीजेपी के साथ है,जो पूरे देश को विकसित देश के रूप में देखना चाहती है।