प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इनकार

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इनकार

बिग ब्रेकिंग।चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि प्रशांत किशोर के प्रजेंटेशन और उनके साथ चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया है। सुरजेवाला के मुताबिक़ सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर को इस ग्रुप के हिस्सा के तौर पर पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया था, जिसमें कुछ तय ज़िम्मेदारियाँ थी। कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में बताया है कि प्रशांत किशोर ने इससे इनकार कर दिया है।

उन्होंने लिखा है- हम उनके प्रयासों और पार्टी को दिए उनके सुझावों की सराहना करते हैं।