रायपुर पश्चिम में बढ़ती सक्रियता, क्या कांग्रेस का नया चेहरा बनेंगे सुबोध हरितवाल?

रायपुर पश्चिम में बढ़ती सक्रियता, क्या कांग्रेस का नया चेहरा बनेंगे सुबोध हरितवाल?

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर की पश्चिम विधानसभा इन दिनों राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। इसकी वजह केवल स्थानीय राजनीतिक गतिविधियां नहीं, बल्कि कांग्रेस के युवा नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल की लगातार बढ़ती सक्रियता है। क्षेत्र में उनकी मौजूदगी, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर मुखरता और लोगों के बीच बढ़ते जनसंपर्क ने उन्हें राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है।

संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे सुबोध हरितवाल लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। नगर निगम की व्यवस्थाओं, बढ़े हुए यूजर चार्ज, सड़क, सफाई, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर वे लगातार अपनी बात रखते रहे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भाजपा खेमे में भी चर्चा का माहौल है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुबोध हरितवाल केवल एक संगठनात्मक नेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक जननेता के रूप में भी अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। उनका मिलनसार स्वभाव, लोगों को सम्मान देने की आदत और हर किसी की सहायता के लिए तत्पर रहने की छवि उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। क्षेत्र में किसी सामाजिक, पारिवारिक या जनहित के मुद्दे पर लोगों के बीच पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है।

युवा, वरिष्ठ, व्यापारी, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के बीच उनकी सहज स्वीकार्यता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि किसी भी नेता की सबसे बड़ी ताकत जनता के साथ उसका सीधा संवाद और विश्वास का रिश्ता होता है, और सुबोध हरितवाल इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

पिछले कुछ समय में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान ने यह संकेत भी दिया है कि वे क्षेत्र की राजनीति में दीर्घकालिक भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं। यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में रायपुर पश्चिम के लिए सुबोध हरितवाल को एक मजबूत चेहरे के रूप में आगे बढ़ा सकती है।

रायपुर पश्चिम विधानसभा लंबे समय से भाजपा का प्रभाव क्षेत्र रही है। ऐसे में कांग्रेस को ऐसे चेहरे की तलाश होगी जो संगठनात्मक क्षमता, जनस्वीकार्यता और जमीनी सक्रियता तीनों का संतुलन रखता हो। सुबोध हरितवाल की वर्तमान कार्यशैली और क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें संभावित दावेदारों में प्रमुखता से देखा जा रहा है।

हालांकि उम्मीदवारों को लेकर अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व को करना है, लेकिन इतना तय है कि सुबोध हरितवाल ने अपनी सक्रिय राजनीति, जनहित के मुद्दों पर मुखरता, मिलनसार व्यक्तित्व और जनता के बीच मजबूत पकड़ के बल पर रायपुर पश्चिम की राजनीति में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा दी है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह बढ़ती सक्रियता उन्हें कांग्रेस के नए चेहरे के रूप में स्थापित कर पाती है या नहीं।