विधायक विकास उपाध्याय के माध्यम से छत्तीसगढ़ पान मसाला व्यापारी संघ गुढ़ियारी द्वारा आज 5,00,000/- रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग प्रदान दिया गया।

रायपुर, रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के माध्यम से विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार कोरोना महामारी के लिए सहयोग राशि देने का क्रम जारी है। आज इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पान मसाला व्यापारी संघ गुढ़ियारी द्वारा 5,00,000/- रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग प्रदान दिया गया।

ज्ञातव्य हो कि अभी तक रायपुर के चारों विधानसभा में से सबसे ज्यादा सहयोग राशि पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के माध्यम से दिया गया है, जो अभी तक जारी है। निश्चित रूप से ये व्यपारियों व विभिन्न संगठनों का विकास उपाध्याय के प्रति विश्वास व लगाव है जो स्वस्फूर्त उनके पास आ कर सहयोग देने अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ पान मसाला व्यापारी संघ गुढ़ियारी, रायपुर द्वारा विधायक  विकास उपाध्याय के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5,00,000/-रूपये ( पाँच लाख रूपये) की सहयोग राशि प्रदान कर सहयोग प्रदान किया है। विकास उपाध्याय ने इसके लिए व्यपारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गंगा साहू, मुन्ना पंसारी, धर्मेश एवं अभिषेक अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन पर आए संकट की इस घड़ी में आपके द्वारा किया जा रहा सहयोग मानव सेवा के लिये एक सराहनीय कदम है। इसका उन्होंने हृदय से आभारी मानते हुए उनके हर संकट में साथ खड़े होने का वादा किया है।