अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बधाई ही नही दिया बल्कि योग के कई आसनों को पं.रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिदिन की तरह कर के बताया।इस अवसर पर कुलपति, कुलसचिव सहित कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस पर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बधाई ही नही दिया बल्कि योग के कई आसनों को पं.रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिदिन की तरह कर के बताया।इस अवसर पर कुलपति, कुलसचिव सहित कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

रायपुर/21 जून 2020 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय ने योग के द्वारा विभिन्न योगासन कर संदेश दिया कि इससे मानसिक एवं शारीरिक रूप से शांति मिलती है। भारत के योग को पूरे विश्व ने लोहा माना है। आज हर देश भारत के योग को अपना रहा है। आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस् के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में इस क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन्न प्रकार का योग कर सभी को ये संदेश दिया कि योग के लिए कोई क्रेटेरिया नही होता।

विकास उपाध्याय ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा की आज संपूर्ण संसार कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है और अब तक इस बीमारी की दवाई की खोज नही हो पाई है, ऐसे संकट काल में योग ही एक इसका अचूक ईलाज है।

प्राचीन काल से ही योग का चलन रहा है और इसी प्रचलन को जारी रखते हुए विकास उपाध्याय ने आम जनता से अपील करते हुए कहा की *करो योग रहो निरोग* योग को अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल करें।

योग से मानसिक शांति मिलती है। हमारे वेद,शास्त्र और ग्रंथो में भी योग की महत्ता बताई गई है। आज विकास उपाध्याय ने अलोम-विलोम, भ्रमारी, सूर्य-नमस्कार, शर्वांग आसन, धनुराआसान, कंधार आसान, कपालभाती, मंडुक आसान, वज्रासन, व्रीछआसान, बकसंन् आसन सहित अनेक प्रकार के आसन किये। विकास उपाध्याय के साथ कुलपति डॉ केशरी लाल वर्मा, कुलसचिव गिरीशकांत पांडेय, कमलेश शुक्ला,एके श्रीवास्तव, राजीव चौधरी, एवं काफी संख्या में विवि के कर्मचारी शामिल हुए।

वीडियो देखें-