प्रदेश युवा कांग्रेस ने कोरोना के तीसरे लहर की आगाज के पहले तैयारी शुरू की, युकां अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कहा,पहले चरण में 1.5 लाख मास्क बांटे जाएंगे

प्रत्येक जिलों से होकर विधानसभा और ग्रामीण अंचलों के बूथों तक पहुँचेगा अभियान

प्रदेश युवा कांग्रेस ने कोरोना के तीसरे लहर की आगाज के पहले तैयारी शुरू की, युकां अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कहा,पहले चरण में 1.5 लाख मास्क बांटे जाएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी को लेकर कमर कस लिया है। युवक कांग्रेस ने आज से से "मास्क पहनो छत्तीसगढ़" के अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य की जनता को मास्क लगाने में कर रहे लापरवाहियों के घातक परिणामों के बारे में जनता को जागरूक कर उन्हें मास्क पहनने के फायदे बताएंगे और इस बात की जानकारी देंगे की मास्क से इस संक्रमण को कैसे रोका जा सकता है। 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से आज दोपहर छग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद(कोको) पाढ़ी ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस के इस अभियान के तहत प्रथम चरण में डेढ़ लाख से भी अधिक मास्क प्रदेश भर में वितरित किये जायेंगे और यह अभियान जिला स्तर से प्रदेश की सभी विधानसभाओं और बूथों तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पहुँचाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, प्रभारी संतोष कोलकुंडा,सह प्रभारी एकता ठाकुर के निर्देशानुसार पूरे छग में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क वितरण आज से ही शुरू कर दिया गया है। जिसमें प्रथम चरण में 1.5 लाख मास्क प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में पहुँचा दिए गए हैं। 

कोको पाढ़ी ने आगे कहा, भविष्य में आने वाली लड़ाई को लड़ने के लिए मास्क एक अहम और महत्वपूर्ण हथियार है इस बात को जनता तक पहुँचा कर प्रत्येक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे। जिस तरह से संक्रमण की दूसरी लहर ने ग्रामीण अंचलों तक अपना पैर पसार लिया है,तो भविष्य में तीसरी किसी लहर के लिए भी सजग रहने की जरूरत है। खास कर कम उम्र के उन बच्चों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है,जो अभी तक इससे अछूते हैं और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी को दृष्टिगत रखते हुए इस अभियान को अंजाम देंगे। आज अभियान की शुरुआत के दौरान प्रमुख रूप से पीसीसी प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम, प्रभारी महामंत्री अशरफ हुसैन, महासचिव गुलजेब अहमद, जिला अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा, प्रदेश सचिव विबेक अग्रवाल, अभिजीत तिवारी, आशीष चंद्राकर, विशाल राजानी, चीनू पांडेय समेत युवा साथी उपस्थित थे।