समाज के विविध क्षेत्रों में ऊंचाइयों को छू लेने की हौसला रखने वाली महिलाओं को नवसृजन मंच ने किया सम्मान...

समाज के विविध क्षेत्रों में ऊंचाइयों को छू लेने की हौसला रखने वाली महिलाओं को नवसृजन मंच ने किया सम्मान...

रायपुर(छत्तीसगढ़)।प्रदेश की सामाजिक संस्था नवसृजन मंच अपने उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए जाना -पहचाना नाम है।इस संस्था द्वारा साल भर उन सभी सामाजिक पहलुओं को समावेश कर लगातार कार्य किया जाते रहता है,जो लोगों को उनकी कार्यप्रणाली के इस उत्कृष्टता को लेकर अपनी ओर खींचता है।संस्था से जुड़े बुद्धि जीवी भी इसी वजह से बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लेते हैं और हर कार्यक्रम को बेहतर से बेहतर करने की कोशिश करते हैं।8 मार्च महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित, संस्था द्वारा आज बहुत ही गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां संस्था ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे आसमां को छू लेने की हौसला रखने वाली ऐसी 40 महिलाओं और 12 स्वसहायता समूहों को सम्मानित किया जो नई मुकाम को हासिल करने अग्रसर हैं।

प्रदेश की सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसे ही विंभित्र क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाओं को महतारी सम्मान से सम्मानित किया,जो अपने हुनर के बदौलत नया कुछ कर आत्मनिर्भरता के साथ समाज में सम्मान के साथ जी रहे हैं। संस्था द्वारा इसके साथ ही 12 ऐसे स्वसहायता समूहों को भी चिन्हित कर सम्मानित किया गया। जिनका योगदान उत्कृष्टता के साथ समाज व आम जन में लिया जाता है। इसके सभी सदस्य महिलाओं को महतारी सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

वृंदावन हॉल में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अध्यक्षीय भाषण में संस्था के कार्यकलापों को विस्तार से बताया और आज आयोजित महतारी सम्मान के  उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की ऐसे आयोजनों से समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे महिलाओं में उत्साह के साथ एक नई प्रेरणा मिलती है।उन्होंने अगले माह 7 अप्रेल को बिटिया जन्मोत्सव के आयोजन की भी जानकारी साझा करते हुए कहा बेटी बचाव अभियान को संस्था द्वारा प्राथमिकता के साथ समाज में जागरूकता अभियान के साथ घर-घर तक पहुंचाएगी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित  पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे ने "गुड टच- बैड टच" को समझते हुए कहा की हम जब छोटी हरकत को इग्नोर करते हैं, तो वह आगे चल कर बड़ा रूप ले लेता है। इसलिए हमें आरंभ में ही इन चीजों को समझने की जरूरत है।ताकि उस पर रोक लगा सकें और कुछ गलत हो रहा है तो उसका विरोध करने की आदत डालें।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि डी एस पी ललिता मेहर ने महिलाओं को संबोधित कर सामाजिक, राजनैतिक, व्यवसायिक, एकेडमिक व अन्य क्षेत्र में हमारे आचरण, व्यवहार और आदर्श कैसा हो पर प्रकाश डाला और इस दिशा में कार्य करते रहने की सलाह दी। किरण गजपाल, प्राचार्य डिग्री गर्ल्स कालेज, जाकिर अली कुसुम ताई दाबके लॉ कॉलेज ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

विविध क्षेत्रों में कार्य करने वाली 40 महिलाओं में शिरीन जोशी,आरती जेठानी, डॉ प्रीति उपाध्याय, दिव्या मिश्रा, नीतू साहू, शुभा मिश्रा, सुचित्रा बर्धन, प्रीति विकास तिवारी, डॉ पूनम संजू, डॉ तलक़ीन खान, प्रीति यादव, खुशबू श्रीवास्तव वर्मा, प्रतिभा लाल, आरती पटेल, प्रियाजैन(बनारस), प्रज्ञा त्रिवेदी, ज्योत्स्ना मिश्रा, दीपा मेश्राम, गार्गी पांडेय, डॉ आरती साठे, प्रीति मिश्रा, संध्या तिवारी, संध्या बड़ोले, विनीता वर्मा, शेफाली सोनी, प्रीति जायसवाल,नीलम कौर,डिंपल अग्रवाल,पूनम सिंह,सारिका श्रीवास्तव,फमेश्वरी सिन्हा,डॉ स्नेहा गोलछा,श्रीमती ऊषा सिंग,रचना नितेश, तरुणा साहू, आस्था चौहान,बबिता अग्रवाल प्रतिभा भरद्वाज, कल्पना शुक्ला, सुषमा बग्गा का सम्मान किया गया।

इसी तरह 12 स्व सहायता समूह रोशनी किरण महिला स्व सहायता समूह, सहयोग महिला स्व सहायता समूह, श्री गणेश महिला स्व सहायता समूह, ताज महिला स्व सहायता समूह, श्री राम महिला स्व सहायता समूह, नारी विकास महिला स्व सहायता समूह, लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, ब्रम्ह बाबा महिला स्वसहायता समूह, जय माँ वैभव लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, आरती महिला स्व सहायता समूह, अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह, संचय महिला स्व सहायता समूह का सम्मान, महातरी गौरव देकर सम्मानित किया गया सम्मान में रुपिया माला, मोहरी पहनाकर सम्मान किया गया जो चर्चा का विषय रहा। महिलाएं मोहरी रुपिया माला से सम्मान पाकर प्रफुल्लित नजर आईं।

बता दें कि सामाजिक संस्था नवसृजन मंच के इस आयोजन को लेकर प्रदेश भर से प्रविष्ठियां मंगाई गई थी, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रीति सतपथी और आभार डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने किया सम्मान समारोह में किशोर महानंद, कांतिलाल जैन, डॉ रश्मि चावरे, मनीषा बघेल, विनय शर्मा, मनोज जैन सहित प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

नवसृजन मंच आयोजन की तैयारी को लेकर डॉ प्रीति सतपथी, डा रश्मि चावरे, मनीषा बघेल, नव सृजन मंच के संयोजक डा देवाशीष मुखर्जी, किशोर महानंद, मनोज जैन, अनुपमा त्रिपाठी उपस्थित रहे।