पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा नेत्री डॉ.सरोज पाण्डे की हताशा बता रही है। भूपेश बघेल के रहते वे कभी मुख्यमंत्री नही बन सकते- विकास उपाध्याय

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा नेत्री डॉ.सरोज पाण्डे की हताशा बता रही है। भूपेश बघेल के रहते वे कभी मुख्यमंत्री नही बन सकते- विकास उपाध्याय

रायपुर। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा नेत्री डॉ.सरोज पाण्डे का वर्चुअल रैली के जरिए भूपेश सरकार पर हमला करने की असल वजह ये नहीं है कि कांग्रेस सरकार असफल है और इस बात को वो भी समझ रहे हैं। असल वजह तो ये है कि रमन सिंह और सरोज पाण्डे को लगने लगा है, कि भूपेश बघेल के रहते छत्तीसगढ़ में अब वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते और ये चिन्ता उन्हें रोज सताये जा रही है। इसीलिए केन्द्र में एन्ट्री हो जाये के प्रयास में भूपेश बघेल का सहारा लेकर असफल PM मोदी की चाटूकारिता में लग गए हैं।

कांग्रेस के युवा विधायक विकास उपाध्याय जो 15 साल तक डॉ.रमन सरकार को हर मोर्चे पर घेरते रहे हैं। आज रमन सिंह और सरोज पाण्डे द्वारा वर्चुअल रैली के बहाने भूपेश सरकार पर टिप्पणी करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है, ये दोनों नेता भूपेश बघेल के जमीनी स्तर की कार्यप्रणाली से बुरी तरह घबरा गए हैं। इन्हें अब इस बात की चिन्ता सताने लगी है कि अब उन्हें छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनने का मौका कभी नहीं मिल सकेगा।

भाजपा के ये नेता भूपेश बघेल द्वारा पहले 'राजीव न्याय योजना' और अब  'गोधन न्याय योजना' लाये जाने के बाद ये समझ गए हैं कि प्रदेश की जनता अब 15 साल तक भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को मौका नहीं देने वाली। विकास उपाध्याय ने कहा भूपेश सरकार बहुत कम समय में अपने कार्यप्रणाली के दम पर साबित कर दिया है कि यह आम लोगों की, किसानों,मजदूरों की सरकार है।

उन्होंने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा दशकों बाद भारत की अर्थव्यवस्था मंदी में है।लेकिन भारत सरकार इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी। हालाँकि, अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) ने इसकी घोषणा कर दी है, जो साल 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था 4.5 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज करेगी। विकास उपाध्याय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 की महामारी से पैदा हुए संकट से निबटने के लिए 12 मई को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

मोदी ने इस आर्थिक पैकेज की घोषणा के साथ कहा था कि इस पैकेज के जरिए देश के विभिन्न वर्गों को सहायता मिलेगा और यह 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को नई गति देगा। तो क्या अभी तक किसी को इसका फायदा होते दिखा है क्या? उन्होंने कहा  "इससे जब फायदा होगा तब होगा लेकिन अभी तत्काल राहत देने वाली इसमें बात कम हुई है।

बुरी तरह से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को सीधे फायदा पहुँचाने वाली घोषणाएं बहुत कम हुई है।" नतीजन देश की जनता इसे भुगत रही है। विकास उपाध्याय ने कहा ऐसे हालात में महंगाई चरम सीमा पर है तो ऊपर से तेल के दामों में बेतहाशा रोज हो रही वृद्धि लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।

डॉ.रमन सिंह और सरोज पाण्डे इस बारे में क्यों कुछ नही बोलते। विकास उपाध्याय ने नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा के नेता भूपेश बघेल के कार्यो की आलोचना करना छोड़ छत्तीसगढ़ के विकास में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाना सिख जाएं अन्यथा प्रदेश की जनता उन्हें दीर्घकालिक सबक सिखाने से पीछे नही हटेगी।