टीएस सिंहदेव ने उत्तराखंड पहुंचते ही चुनावी मोर्चा संभाला।कल आयोजित प्रियंका गांधी के सभा स्थल का मुयायना कर कहा,कांग्रेस की जीत पक्की, भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं

टीएस सिंहदेव ने उत्तराखंड पहुंचते ही चुनावी मोर्चा संभाला।कल आयोजित प्रियंका गांधी के सभा स्थल का मुयायना कर कहा,कांग्रेस की जीत पक्की, भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं

उत्तराखंड चुनाव: छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के लोकप्रिय वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने उत्तराखंड में चुनावी मोर्चा संभाल लिया है।उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है।उनके साथ उत्तराखंड में स्टार प्रचारक बनाये गए छत्तीसगढ़ के दबंग मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी चुनाव प्रचार साथ साझा कर रहे हैं।युवा विधायक शैलेष पांडे सिंहदेव के साथ साये की तरह साथ चल रहे हैं तो छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव पंकज सिंह भी प्रचार में जुट गए हैं।आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में चुनाव प्रचार करते हुए छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय व यशस्वी मंत्री टी एस सिंहदेव ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। सिंहदेव के साथ AICC की सचिव श्रीमती दीपिका पांडे भी साथ थीं। 

उत्तराखंड में चुनाव ऑब्जर्वर बनाये गए टीएस सिंहदेव इस बीच आज उत्तराखंड के विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी पहुंच कर उस स्थल का निरीक्षण भी किया जहां कल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार, रैली और सभा होने वाली है। इस कार्यक्रम की तैयारी का जायज़ा लेने पहुँचे टी एस सिंहदेव,मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल,बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, प्रदेश सचिव पंकज सिंह पहुंचे जहां बड़ी संख्या में उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं की उपस्थिति साफ बयां कर रही थी कि कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त उत्साह है। सिंहदेव के साथ सभी प्रचारकों ने जनता से आशीर्वाद माँगा और कांग्रेस की सरकार बनाने कांग्रेस को मतदान करने की अपील की। प्रचार के दौरान लालकुआं क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।बता दें कि यहां से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव मैदान में हैं।

उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए 14 फ़रवरी को मतदान होने हैं।प्रदेश की सभी सीटों पर एक साथ ही चुनाव हो रहे हैं।उत्तराखंड में पांचवीं सरकार बनाने के लिए हो रहे चुनाव एक तरह से मुद्दा विहीन है।कांग्रेस पार्टी हरीश रावत के नेतृत्व और चेहरे के साथ सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में है तो मोदी की चेहरे के सहारे बीजेपी सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस ने महीने की शुरुआत में ही अपना घोषणापत्र जारी कर दिया था। 68 पन्ने के इस विस्तृत घोषणापत्र में सबके लिए कुछ न कुछ है। पत्रकारों के लिए एक पत्रकार कल्याण बोर्ड बनाने का भी एलान है।

चुनाव में मोर्चा सम्हाले टीएस सिंहदेव ने कहा,बीजेपी ने मतदान से चार दिन पहले जो 12 पन्ने का घोषणापत्र जारी किया है उसमें से पांच पन्नों में सिर्फ़ प्रचार है। बाकी में किए गए 25 वादे हेडलाइन्स की तरह छापे गए हैं।जो कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा,उन्हें ही उठाकर, कुछ अपना तगड़ा लगाकर अपने दृष्टिपत्र में पेश कर दिया है। इसलिए कि भाजपा के पास उत्तराखंड में पार्टी का न कोई चेहरा है और न ही विकास दिखाने विजन। वजह भी यही रही कि भाजपा को यहां बीते 5 वर्ष में मुख्यमंत्री के लिए तीन-तीन चेहरे का प्रयोग कर उत्तराखंड को प्रयोगशाला बना दिया गया।टीएस सिंहदेव ने कहा,उत्तराखंड की जनता राहुल गांधी को विश्वास कर रही है और फिर से एक बार कांग्रेस की वापसी करना चाह रही है ताकि उत्तराखंड में राहुल गांधी द्वारा चयन किये एक विश्वास के चेहरे के साथ पूरे पांच साल तक सरकार चले।