खड़गे एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं- सोनिया गांधी

खड़गे एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं- सोनिया गांधी

नई दिल्ली।कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सोनिया गांधी समेत पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया।इस मौके पर भारत जोड़ो यात्रा को बीच में ब्रेक कर राहुल गांधी भी विशेष रूप से मौजूद थे।खड़गे के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को विशेष रूप से आयोजित किया गया था,ताकि पार्टी के अंदर  एकता का संदेश पूरे देश के कार्यकर्ताओं में जा सके।इस मौके पर अंतरिम अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने कहा,खड़गे एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक आज पहुंचे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस नेता शशि थरूर को भारी अंतर से हराया था।जिन्हें आज कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा गया।इस पूरे चुनाव प्रक्रिया की ज़िम्मेदारी संभालने वाले कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्री ने कहा है कि ‘वह उम्मीद करते हैं कि दूसरी पार्टियां भी कांग्रेस से सबक लेकर गुप्त मतदान के ज़रिए अध्यक्ष पद का चुनाव करवाएंगी।’

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने कहा है कि 'खड़गे जी की नीतियां पंडित जवाहर लाल नेहरू की नीतियों के अनुरूप होंगी। लोकतंत्र और समाजवाद को हमें मजबूत करना है, जाति प्रथा को ख़त्म करना है। इसमें कुछ नई भी नीतियां शामिल हो सकती हैं।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए कहा, "मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना गया है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे।"

पदभार ग्रहण के इस मौके पर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और CWC के सदस्य मौजूद थे।कांग्रेस के नेताओं ने नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष खड़गे को बधाई दी है।