अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर गोल चौक में उमड़ा चाय प्रेमियों का हुजूम
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोल चौक, डी.डी. नगर में चाय प्रेमियों का अनूठा और भव्य आयोजन देखने को मिला। अलका एजेंसी टेस्टी ग्रुप द्वारा आयोजित निःशुल्क चाय वितरण कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार की चाय का स्वाद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रेलवे सलाहकार समिति एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य तथा विगत 50 वर्षों से चाय व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी महेंद्र बागदोडिया रहे। उन्होंने अपने संबोधन में चाय के वैश्विक एवं राष्ट्रीय उत्पादन, वार्षिक खपत तथा वितरण व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियां साझा कीं। उनके अनुभव और जानकारी को उपस्थित लोगों ने काफी रुचि के साथ सुना।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल लखवानी, द्वारिका लखवानी, इंदु गोधवानी, मूलचंद कुकरेजा, दीपक केवलानी, संजय निर्मलकर, डॉ. संजय दुबे, प्रकाश जयसिंघानी, मनोज टहलरामानी सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अलका एजेंसी टेस्टी ग्रुप की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



Beauro Cheif



