मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस बहादुरी के साथ स्वयं के संसाधन व खुद की सेना के दम पर इस संकट से लड़ रहे हैं पूरे प्रदेश को गर्व है- विकास उपाध्याय

संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, आजादी के बाद आये इस कोरोना महाप्रलय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस बहादुरी के साथ लड़ रहे हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस बहादुरी के साथ स्वयं के संसाधन व खुद की सेना के दम पर इस संकट से लड़ रहे हैं पूरे प्रदेश को गर्व है- विकास उपाध्याय

रायपुर। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, आजादी के बाद आये इस कोरोना महाप्रलय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस बहादुरी के साथ लड़ रहे हैं और उनके द्वारा जो उपाय किये जा रहे हैं प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, पूरे देश में भूपेश बघेल इकलौते मुख्यमंत्री हैं जो अपनी सेना के साथ खुद मैदान में हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा,जब वे मुख्यमंत्री थे तब तक जनता के प्रति लूट खसोट कर जवाबदेही निभाते थे आज कल मोदी के खर्चे पर लावा लश्कर के साथ ऐशोआराम में मग्न हैं तो रायपुर के सांसद सुनील सोनी वेंटिलेटर पर गलत तथ्य प्रस्तुत कर पीड़ितों को गुमराह कर रहे हैं। आपदा के समय यही है इनका राजधर्म।

विकास उपाध्याय ने कहा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सजगता व प्रयास से कोरोना के दूसरे लहर को मात देने पूरे के पूरे जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।उन्होंने कहा,इस महामारी से लड़ने मुख्यमंत्री ने जिस तेजी से व्यवस्थाओं को अंजाम दिया है वे देश में इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिसे उनके अलावा कोई और नहीं कर सकता था, वो भी अपनी खुद की सेना के दम पर वरना केन्द्र सरकार तो 70 वेंटिलेटर को भी लीकेज वाला भिजवा दिया था और सांसद सुनील सोनी उसी बात का गलत तथ्य रख पीड़ितों से सेमपेथी बटोरने में लगे हैं।