आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव के लिए नया अभियान 'संसद में भी केजरीवाल'

आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव के लिए नया अभियान 'संसद में भी केजरीवाल'

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के एलान के पहले आम आदमी पार्टी ने भी शुक्रवार को 'संसद में भी केजरीवाल' अभियान की शुरुआत कर भाजपा को कड़ी टक्कर देने  की चुनौती दे दी है।

देश में आम चुनाव के तिथि की घोषणा अब कुछ ही दिन शेष है इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, 'संसद में भी केजरीवाल' के नारों के साथ चुनाव में भाजपा को टक्कर दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने इस अभियान के लिए जो नारा ​दिया है - "संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल।"एक सोची समझी रणनीति के तहत है।अब चुनाव आचार संहिता कभी भी लग सकती है और इसके साथ ही केजरीवाल के ऊपर ईडी का प्रेसर भी कम हो जाएगा।ऐसे में केजरीवाल सीधे मोदी और भाजपा को घेरने कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अभियान की शुरुआत के इस मौक़े पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी का लोकसभा अभियान शुरू हो रहा है। हमारा नारा है 'संसद में भी केजरीवाल, तभी दिल्ली होगी और खुशहाल'।''