हिमाचल में कांग्रेस के दिग्गज टीएस सिंहदेव के नए अंदाज में चुनाव प्रचार सबको पसंद आ रहा है

चंबा(हिमाचल प्रदेश)।हिमाचल प्रदेश में जहाँ कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में रैली और सभाएं ले रहे हैं, वहीं इन सब के बीच छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव चुनाव में कांग्रेस को जिताने वहां डेरा डाले हुए हैं।इतना ही नहीं चुनाव प्रचार के बीच उनके नए अंदाज ने सब को आकर्षित किया है।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपनी बहन को जिताने मैदान में कूद पड़े हैं और इस बार बाबा काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं। वोट मांगने वे किसी नेता की तरह कुर्ता पायजामा में नहीं बल्कि जींस जैकेट और गॉगल्स पहनकर बहन के लिए वोट मांग रहे हैं।उनके डांस के इस वीडियो को लोग खुब पसंद कर देख रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से कांग्रेस की दिग्गज अभिनेत्री आशा कुमारी सिंहदेव नौवीं बार चुनाव मैदान में हैं।अपनी बहन के चुनाव प्रचार के लिए  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज टीएस सिंहदेव हिमाचल प्रदेश के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोक नर्तक दलों के साथ मिलकर डांस किया।उनके इस नए अंदाज को लोग खुब पसंद कर रहे हैं। जहां वे स्थानीय लोक कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। उनकी बहन वहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान रिकार्ड किया गया उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खुब वायरल हो रहा है।बताया जाता है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस का बचपन का एक लम्बा समय यहां बिता है।इसलिए वे हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्य व गीतों से बखूबी वाकिफ हैं। छत्तीसगढ़ में साधारण कुर्ता पजामा पहनने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वहां नीली जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। सामान्य तौर पर उनका यह गेटअप भी यहां नहीं दिखता। सिंहदेव ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है।

आप भी देखिए ये वीडियो...