विधायक विकास उपाध्याय महादेव घाट पर भगवान श्री गणेश जी के प्रतिमाओं का स्वयं अपने हाथों से विसर्जन कर रहे हैं। लोगों ने कहा सच्ची भक्ति यही है।

विधायक विकास उपाध्याय महादेव घाट पर भगवान श्री गणेश जी के प्रतिमाओं का स्वयं अपने हाथों से विसर्जन कर रहे हैं। लोगों ने कहा सच्ची भक्ति यही है।

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय का राजधानी रायपुर वासियों ने आज फिर से एक बार सार्वजनिक तौर पर उनके धार्मिक स्वभाव व हिंदुओं के प्रतीक भगवान गणेश जी के प्रति आस्था को करीब से देखा। जिन प्रतिमाओं को लोगों ने अपने-अपने घरों में स्थापित कर 10 दिनों तक पूजा पाठ करने के बाद महादेव घाट के चिन्हित कुंड में विसर्जित करने निगम के तैनात अमले के हवाले किया और सरकारी लचर सिस्टम ने जहां इन प्रतिमाओं को अपमान स्वरूप निगम की कचरा गाड़ी में ले जाकर उनके कुछ कर्मचारी विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं को फेंक रहे हैं। वहीं विकास उपाध्याय एक-एक प्रतिमाओं को अपने हाथों से गाड़ी से उतार कर सम्मान पूर्वक विसर्जित करते नजर आए।

विधायक विकास उपाध्याय को जब इस बात की खबर लगी तो वे काफी गुस्से में नजर आए और कहा,हिन्दू देवी देवताओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।आज जब सोशल मीडिया पर नगर निगम की व्यवस्था के साथ-साथ तैनात निगम के जिम्मेदार कर्मचारियों पर जब सवाल उठाए जा रहे थे,तब विकास उपाध्याय की नजर इस पर पड़ी और खुद मोर्चा संभाल लिया।वहीं महापौर व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देते रहे और नाराज लोगों ने महापौर के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी।

आज काफी संख्या में शहर के अलग-अलग इलाकों से छोटी प्रतिमाओं को नगर निगम की कचरा गाड़ी में महादेव घाट में बने अस्थायी कुंड में लाया जा रहा था। शहर के कई लोगों ने एक विश्वास व आस्था के साथ निगम के अमले को सौंप दिया था। इन प्रतिमाओं को शाम के वक्त एक ट्रक में भी लाई गईं, जिन्हें कर्मचारी करीब 10 फीट की दूरी से ट्रक में चढ़कर सीधे नदी में फेंक रहे थे।प्रतिमाओं का ऐसा अनादर देखकर वहाँ मौजूद आमजनों के भाव बेहद ही निराशाजनक थे और कहते देखे गए कि हमें बेहद दुख हो रहा है।परंतु पल भर में ही जब कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय का सेवा भाव पर उनकी नजर पड़ी तो बोलते दिखे कोई तो है जो उनके सम्मान की रक्षा को लेकर हमेशा आगे रहता है।

विकास उपाध्याय लगातार यहां छोटे से लेकर बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन में मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। विकास स्वयं गणपति जी की प्रतिमा को निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर कर रहे हैं विसर्जन।उन्होंने कहा, प्रभु श्री गणेश जी से राजधानी के लोगों की विशेष श्रद्धा एवं आस्था जुड़ी हुई हैं,इसलिए हम सभी अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिमा विसर्जन के इस पुण्य कार्य में निगम कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं।