गांधी परिवार ने इस बार भी बैकडोर का रास्ता नहीं चुना पर छत्तीसगढ़ की दोनों सीटों पर बाहरी उम्मीदवार तय कर विपक्ष को बोलने मौका दे दिया...

गांधी परिवार ने इस बार भी बैकडोर का रास्ता नहीं चुना पर छत्तीसगढ़ की दोनों सीटों पर बाहरी उम्मीदवार तय कर विपक्ष को बोलने मौका  दे दिया...

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आज देर शाम राज्यसभा के लिए 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इन 10 नामों में 4 नाम ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है।इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण बात जो देखी गई वह यह कि प्रियंका गांधी को अपने-अपने राज्यों से जो नामित कर राज्यसभा भेजने की होड़ लगी थी,उनका कहीं नाम नहीं है।इससे स्पष्ट है कि गांधी परिवार ने इस बार भी बैकडोर का रास्ता नहीं अपनाया।इसे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय का बड़ा बयान आया है।

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है।गौरतलब हो कि ये दोनों प्रत्याशी छत्तीसगढ़ से बाहर के हैं और स्थानीय व्यक्ति को इस बार मौका नहीं मिला। इससे साफ जाहिर होता है कि पार्टी हाईकमान के मर्जी अनुसार ही प्रत्याशियों के नाम तय हुए हैं।इससे विपक्ष को बोलने जरूर मौका मिल गया है पर गांधी परिवार से प्रियंका गांधी को किसी भी प्रदेश से उम्मीदवार न बना कर कांग्रेस पार्टी ने यह साफ भी कर दिया है की गांधी परिवार बैकडोर का रास्ता अख्तियार नहीं करती।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय का इसे लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कांग्रेस में वंशवाद पर बोलने वाले विरोधियों जवाब देते हुए कहा,राज्यसभा के लिए तय उम्मीदवारों में प्रियंका गांधी का नाम न होना भाजपा के लिए करारा जवाब है। विकास उपाध्याय ने कहा,गांधी परिवार लोकतांत्रिक वंशवाद का उदाहरण है।वो चुनाव लड़कर आते हैं, चुनाव में हारते और जीतते हैं। अपने हैसियत का बैक डोर से फायदा उठा कर राजनीति नहीं करते।उनके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की युवा पीढ़ी किस कदर गांधी परिवार के प्रति समर्पित है। गौरतलब हो कि घोषित 10 नामों में 4 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम के हैं।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजे जाने वाले घोषित उम्मीदवार में से राजीव शुक्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वहीं रंजीत रंजन बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव की पत्नी हैं। बताया जाता है कि रंजीत रंजन बहुत ही प्रखर वक्ता के साथ-साथ राजनीति में गहरी पैठ रखती हैं।इसके अलावे राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनीक और प्रमोद तिवारी के नामों का ऐलान  किया गया है। हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी और तमिलनाडु से पी चिदंबरम को प्रत्याशी बनाया गया है।राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है।