हिन्दुस्तान में आम नागरिक बहुत मुश्किल में है।लोग बहुत दर्द सह रहे हैं जब विपक्ष इन बातों को संसद में उठाना चाहता है, तो सरकार बोलने नहीं देती- राहुल गांधी

हिन्दुस्तान में आम नागरिक बहुत मुश्किल में है।लोग बहुत दर्द सह रहे हैं जब विपक्ष इन बातों को संसद में उठाना चाहता है, तो सरकार बोलने नहीं देती- राहुल गांधी

नई दिल्ली।देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए पार्टी नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा,नफरत से लोग बंटते हैं, देश बंटता है, देश कमजोर होता है। बीजेपी और संघ के नेता देश को बांटते हैं, जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं, नफरत पैदा करते हैं। हिंदुस्तान में डर बढ़ता जा रहा है। किस चीज का डर- भविष्य का डर, महंगाई का डर, बेरोजगारी का डर। ये डर बढ़ता जा रहा है, इसके कारण हिंदुस्तान में नफरत बढ़ती जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा,हिन्दुस्तान मेंआम नागरिक बहुत मुश्किल में हैं। लोग बहुत दर्द सह रहे हैं जब विपक्ष इन बातों को संसद में उठाना चाहता है, तब मोदी सरकार विपक्ष को संसद में बोलने नहीं देती। रामलीला मैदान में कांग्रेस नेताओं और हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के माध्यम से देश की जनता से राहुल ने कहा,"हमारी संस्थाएं मीडिया और न्यायालय पर दबाव है। हमारे पास एक ही रास्ता बचा है, सीधा जनता के बीच जाकर जनता को देश की सच्चाई बताना।

जो जनता के दिल में है उसे गहराई से सुनना और समझना। इसलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। राहुल गांधी ने कहा,आप चले जाइए आज किसी भी दुकादार, मज़दूर और किसान से पूछ लीजिए कि यूपीए और आज के समय में क्या अंतर है।यूपीए की सरकार में 70 हज़ार करोड़ रुपये किसानों को दिए। जबकि नरेंद्र मोदी जी ने तीन काले क़ानून दिए। मज़दूरों के लिए यूपीए मनरेगा दिया। मोदी जी ने संसद में मनरेगा को लिए बोला ये बेकार है। आज उन्हें मनरेगा देना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा,हम ज़मीन अधिग्रहण कानून लाए और मोदी जी ने पहला काम उसे हटाने का काम किया। करोड़ों लोगों को हमने गरीबी से निकाला। मनरेगा, कर्जा माफी जैसे तरीक़ों से हमने लोगों को गरीबी से निकाला।
हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी जी नफरत फैला रहे हैं। फायदा देश के दुश्मनों को होगा, चीन को होगा, पाकिस्तान को होगा। हिंदुस्तान में जितनी भी नफरत और डर फैलेगा, उतना हिंदुस्तान कमज़ोर होगा। पिछले आठ सालों में नरेंद्र मोदी जी ने देश को ख़त्म करने का काम किया।

बेरोजगारी पर मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा,आज देश अगर चाहे भी तो अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। क्योंकि देश को रोजगार ये दो उद्योगपति नहीं देते हैं, देश को रोजगार स्मॉल-मीडियम बिजनेस, किसान देते हैं और इन लोगों की रीढ़ की हड्डी नरेंद्र मोदी जी ने तोड़ दी है। 40 साल से सबसे ज़्यादा बेराजगारी आज देश में है।मैं आपको कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है।कांग्रेस की विचारधारा देश को प्रगति के पथ पर ला सकती है। हमारे लिए सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद का रास्ता बंद कर दिया। कांग्रेस के नेता भाषण नहीं दे सकते। हमारा माइक ऑफ़ हो जाता है।

बेरोजगारी और महंगाई पर वार करते हुए राहुल गांधी ने कहा,आपको आज जो बेरोजगारी दिख रही है, वो आने वाले समय में और बढ़ेगी। आपको एक तरफ बेरोजगारी की चोट लग रही है और दूसरी तरफ महंगाई की। 2014 में एलपीजी सिलेंडर 410 रुपये का था आज 1050 रुपये का है। पेट्रोल 70 रुपये प्रति लीटर पर था आज तकरीबन 100 रुपये प्रति लीटर है। डीज़ल 55 रुपये प्रति लीटर था लेकिन आज 90 रुपये प्रति लीटर है। सरसों का तेल 90 प्रति लीटर बिक रहा था, आज ये 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

देश की हालत आपको दिख रही है, जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है। मीडिया देशवासियों को डराती है, इससे नफरत पैदा होती है।आज हमारा देश जिन मुश्किलों से गुजर रहा है, इसका पूरा श्रेय भाजपा की गैर-जिम्मेदार सरकार को जाता है। लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, आम जनता का साथ निभाएंगे, उनकी आवाज बुलंद करेंगे।