कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को अब तक सिविल सोसाइटी के भी 200 जाने-माने हस्तियों ने समर्थन दिया है।यात्रा के अगुवा राहुल गांधी कन्याकुमारी पहुंचे

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को अब तक सिविल सोसाइटी के भी 200 जाने-माने हस्तियों ने समर्थन दिया है।यात्रा के अगुवा राहुल गांधी कन्याकुमारी पहुंचे

कन्याकुमारी। कांग्रेस पार्टी के "भारत जोड़ो" इस यात्रा में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक रहेंगे।इसे कांग्रेस का अभी तक का सबसे बड़ा जनसपंर्क अभियान माना जा रहा है।भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा में लोग 3,570 किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के सैकड़ों अन्य नेता इस यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक साथ रहेंगे।इस बीच इस यात्रा को अन्य बड़े हस्तियों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है।अब तक इस यात्रा को सिविल सोसाइटी के 200 जाने-माने लोगों ने समर्थन दिया है।

कांग्रेस आज 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है।यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होगी। इस यात्रा को सिविल सोसाइटी के भी 200 जाने-माने लोगों ने अब तक समर्थन दिया है,जो आगे चल कर और भी समर्थन का बड़ा रूप ले सकती है।यात्रा को समर्थन देने वाले हस्तियों ने अन्य लोगों से भी कांग्रेस की इस यात्रा को समर्थन देने की अपील की है। इनका कहना है कि भारत की एकता और लोकतंत्र को बचाने में अब देरी नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस की इस यात्रा को स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने भी समर्थन किया है।इतना ही नहीं इस बीच योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति से इस्तीफ़ा भी दे दिया है।

जाने माने बुद्धिजीवी योगेंद्र यादव ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में लिखा है, ''आज हम एक निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं। आज हर भारतीय को कहना होगा:मेरे नाम पर देश में जो कुछ हो रहा वह हमारी अनूठी विविध भारतीय सामाजिक बुनावट पर हमला है। आज वक्त की पुकार है: भारत जोड़ो।''

योगेंद्र यादव के अलावे फ़िल्मकार आनंद पटवर्धन, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के अनिल सदगोपाल, अंजलि भारद्वाज, थिएटर से जुड़ीं अनुराधा कपूर, पत्रकार मृणाल पांडे, पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी, पूर्व आईएएस अधिकारी अभिजीत सेनगुप्ता और सुजाता राव कांग्रेस की इस यात्रा का समर्थन किया है।संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस यात्रा को कांग्रेस से बाहर और भी भारी संख्या में समर्थन मिलेगा।

भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा में लोग 3,570 किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे। इस यात्रा के अगुवा राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक करेंगे। कांग्रेस का यह सबसे बड़ा जनसपंर्क अभियान माना जा रहा है।कांग्रेस के इस यात्रा की गुंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।यह यात्रा 12 राज्यों से गुज़रेगी। इस यात्रा के पड़ाव तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसुरु, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगावं जामोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अम्बाला, पठानकोट और जम्मू में होंगे।