प्रदेश युवा कांग्रेस ने ‘कोरोना न्याय किट’ का वितरण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन। कोको पाढ़ी ने कहा राहुल गांधी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना ही एक मात्र हमारा उद्देश्य है।

Coco padhi, youth Congress,

प्रदेश युवा कांग्रेस ने ‘कोरोना न्याय किट’ का वितरण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन। कोको पाढ़ी ने कहा राहुल गांधी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना ही एक मात्र हमारा उद्देश्य है।

रायपुर। राहुल गांधी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य और सफाई कर्मियों जैसे कोरोना वारियर्स को ‘कोरोना न्याय किट’ प्रदान कर राहुल गांधी के जन्म दिन को यादगार बनाया। युवा कांग्रेस ने इन वारियर्स का  सम्मान कर सही मायने में राहुल जी के सोच के अनुरूप कार्य कर युवा पीढ़ी को आगे आने का आव्हान किया है।

राजीव भवन में आयोजित इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य है कि राहुल गांधी की सकारात्मक सोच और संदेश को आगे बढ़ाते जन-जन तक पहुंचाया जाए। राहुल गांधी ने देश को सबसे पहले जनवरी माह में ही इस आने वाली संक्रमण को लेकर आगाह किया था, लेकिन सत्त्ता में बैठे घमंड में चूर नेताओं को उनकी बात सुनने का मन नही था। राहुल गांधी की देश की जनता के प्रति प्यार और चिंता को देखते हुए उनकी मंशा के अनुरूप हमने आज उनका जन्मदिन सादगी से मनाने का निर्णय लिया।

युवा कांग्रेस की ओर से गरीब और निराश्रित वर्ग को सहायता स्वरूप राशन के पैकेट्स, हैंड ग्लोब्स, सैनिटाइजर के साथ मजदूरों को सेफ्टी जैकेट, गम बूट्स का वितरण किया है। कोको पाढ़ी ने कहा आज के आयोजन का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी जी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाना ही एक मात्र उद्देश्य था।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पीसीसी उपाध्यक्ष और प्रभारी युवा कांग्रेस गुरमुख सिंह होरा, मीडिया चैयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी, शकुन डहरिया, किरणमयी नायक, चंद्रशेखर शुक्ला, विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, सज्मन बाघ, सुबोध हरितवाल, अशरफ हुसैन, मिलिंद गौतम, आशुतोष मिश्रा गोलू, शशिकांत बरोरे, प्रवीण कल्ला, अनूप वर्मा, आशीष द्विवेदी, विक्रांत शिर्के, सतीश ठाकुर, अर्जुन सिंह व अन्य उपस्थित थे।

वीडियो देखें :-