उत्तराखंड चुनाव : टी.एस. सिंहदेव को हरिश रावत के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र का जिम्मा, जिम्मेदारी मिलते ही सिंहदेव उत्तराखंड पहुंचे

उत्तराखंड चुनाव : टी.एस. सिंहदेव को हरिश रावत के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र का जिम्मा, जिम्मेदारी मिलते ही सिंहदेव उत्तराखंड पहुंचे

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस में एक विश्वास के चेहरे के रूप में देखा जाता है। इसी के अनुरूप पार्टी हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड में जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी हाईकमान की ओर से इस आशय के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद टी.एस. सिंहदेव उत्तराखंड के लिए तत्काल रवाना हो गए हैं। टी.एस. उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत के लाल कुआँ के क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे। इस सीट को चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, इसलिए कि यहाँ से घोषित प्रत्याशी संध्या डालाकोटी का टीकट काटकर रावत को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव पार्टी हाईकमान के पसंद में हमेशा रहे हैं। वे जब किसी बात को बोलते हैं तो वह बहुत ही स्पष्ट व विश्वास से भरा होता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में भी मूल घोषणा पत्र को तैयार करने वाले टी.एस. सिंहदेव ही थे। जिसके जरिये 15 वर्षों तक सत्ता से दूर रही कांग्रेस भारी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी करी। आज भी वे जब किसी विषय को लेकर बोलते हैं तो उसमें स्पष्टता रहती है। यहाँ तक कि विपक्ष भी उनकी कही बातों को नकार नहीं सकती। ऐसे में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बीच अचानक से उन्हें दी गई जिम्मेदारी से उत्तराखंड के कांग्रेस खेमे में उत्साह आ गया है।

उत्तराखंड में टी.एस. सिंहदेव को उस क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है जहाँ हरिश रावत जैसे सियासत के महारथी को चक्रव्यूह में फंसाने के लिए भाजपा पूरी घेराबंदी कर रही है। हालांकि हरिश रावत लगातार भाजपा के नेताओं को तोड़कर पार्टी में जोड़ रहे हैं। हाल ही में हल्दवानी की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी कुछ प्रधानों और मण्डल अध्यक्ष को वे कांग्रेस में शामिल करने सफल रहे हैं। इतना ही नहीं हरिश रावत ज्यादातर समय लाल कुआँ को ही दे रहे हैं। दूसरे जिलों में सभा करने के बावजूद वे रात में लाल कुआँ पहुँच जाते हैं। ऐसे में टी.एस. सिंहदेव जैसे अनुभवी वरिष्ठ नेता का उन्हें साथ मिलने के बाद यह सीट उनके लिए आसान हो जाएगी इस बात की संभावना पूरी है।