कांग्रेस को आईटी की नोटिस पर टीएस सिंहदेव का बड़ा हमला कहा,भाजपा भारत की ही नहीं विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी है...
रायपुर(छत्तीसगढ़)।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इस पर राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि जब सरकार बदलेगी, तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने लोकतंत्र का चीरहरण किया है।वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने इसके खिलाफ कल देश व्यापी आंदोलन के पहले बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा,भाजपा भारत की ही नहीं विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।सिंहदेव ने कहा,मोदी जी के साथ उनके भ्रष्ट तंत्र की ताकत है।
आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार ताजा डिमांड नोटिस आकलन वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए जारी किया गया है और इसमें जुर्माना और ब्याज शामिल है।इस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने तार्किक टिप्पणी करते हुए X पर लिखा।यदि कांग्रेस को ₹1,800 करोड़ का नोटिस मिला तो भाजपा को उन्हीं चार्जेस पर ₹4,600 करोड़ के लिए क्यों नहीं?
उन्होंने प्रतिप्रश्न करते हुए लिखा कि वर्षों की जांच पड़ताल इनकम टैक्स को अचानक चुनाव की शाम पर याद आई है - भाजपा घबराई तो IT दौड़ी चली आई। यदि कांग्रेस को ₹1,800 करोड़ का नोटिस मिला तो भाजपा को उन्हीं चार्जेस पर ₹4,600 करोड़ के लिए क्यों नहीं?
जिस दौरान कांग्रेस के 14 लाख के violation बता कर IT ने 135 करोड़ जब्त किए, उसी दौरान BJP ने 42 करोड़ का वही violation किया। उनकी जब्ती कहां है? ये सब कार्यवाही इसलिए क्योंकि भाजपा को हार आंखों के सामने नज़र आ रही है। तभी कांग्रेस के साथ टैक्स आतंकवाद की ये कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा भारत की ही नहीं विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी है, मुद्दों और 'विकास' पर कांग्रेस से शिकस्त खा रही है तो बचाव में ED, CBI, IT को फिर से मैदान में उतारा है। विपक्ष को कमज़ोर करने के लिए, अनैतिक प्रहार करने के लिए।
मोदी जी के साथ उनके भ्रष्ट तंत्र की ताक़त है तो हमारे साथ भारत के गणतंत्र की शक्ति है - सटीक जवाब जल्द मिलेगा।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला अलग-अलग मार्गों से किया गया था- ये हैं प्रीपेड रिश्वत रूट, पोस्टपेड रिश्वत रूट, पोस्ट-रेड ग्रुप, और शेल कंपनियों के माध्यम से। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने दाखिल चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा 'आर' से किया। यह टैक्स टेररिज्म है और इसका इस्तेमाल कांग्रेस पर हमला करने के लिए किया जा रहा है।



Beauro Cheif



