भाजपा का गढ़ रहा पश्चिम विधानसभा, कांग्रेस में तब्दील कैसे होते गया? विधायक विकास उपाध्याय मोदी युग में भी यह कैसे कर पा रहे हैं!!

मजदूरों और लोगों के जीवन में नया सबेरा लाने विधायक विकास उपाध्याय का विश्व हास्य दिवस पर अदभुत आयोजन

भाजपा का गढ़ रहा पश्चिम विधानसभा, कांग्रेस में तब्दील कैसे होते गया? विधायक विकास उपाध्याय मोदी युग में भी यह कैसे कर पा रहे हैं!!

रायपुर। प्रकृति के किसी भी मौसम किसी भी परिस्थिति व समय में यदि कोई जनप्रतिनिधि अपने जनता जनार्दन को सहजता से उपलब्ध हो जाये। वही उनके लिए भगवान है।ऐसे ही जनप्रतिनिधि को परिभाषित करता विधायक विकास उपाध्याय की कार्यप्रणाली।जो दूसरों के लिए भी एक सीख है।पर समस्या यह है कि वे कब कहाँ और कैसे किसी कार्यक्रम को अंजाम दे जाएं कभी-कभी किसी को पता ही नहीं रहता,पर सफल होता जरूर है,तो कुछ कार्यक्रम ऐसे होते हैं जो उनकी खोज से संबंधित होता है।आज विश्व हास्य दिवस और मजदूर दिवस पर भी उन्होंने अपने अंदाज में विभिन्न प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत आयोजित कर मजदूरों व लोगों के जीवन में एक नया सबेरा लाने का प्रयास किया। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पांच घंटों तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग पूरे समय उपस्थित रह कर जहाँ साक्षी बने, वहीं मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मई दिवस को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाए जाने उन्होंने सभी के लिए बोरे बासी का भी इंतजाम किया।जिसे लोग पूरे चाव के साथ ग्रहण कर इस पहल की जबरदस्त प्रशंसा की।वे खुद भी अपने साथियों के साथ उसी अंदाज में बोरे बासी खा कर संदेश दिया कि वे आज पहली बार नहीं बल्कि अपने घर पर भी इसे खाते हैं और लोगों से अपील भी करते हैं कि खास कर गर्मी के मौसम में तो स्वस्थ रहने इसे रोज खाना ही चाहिए।

विधायक विकास उपाध्याय की पहचान उन जनप्रतिनिधियों में होती है जो अपने क्षेत्र में अनोखे और आम लोगों के जीवन से जुड़े पहलुओं को छूते हुए कार्यक्रमों को आयोजित कर आम जन के बीच दस्तक देने की होती है।ठीक आज भी वे उसी तरह की अनोखा पहल कर लोगों का दिल जीता। पश्चिम विधानसभा के गुढ़ियारी में हास्य योग के केन्द्र का संचालन करने वाले मूल चंद्र शर्मा को बड़ा मंच दे कर उनकी हास्य के माध्यम से योग कला को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। वहीं छत्तीसगढ़ी गाने में समाहित प्रदेश की संस्कृति से ओतप्रोत राजू शर्मा  द्वारा प्रस्तुत जीवंत प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया।इसी तरह के ऐसे अनेक कार्यक्रम जो नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किये गए जिसमें योग का बोध होता है। छोटे छोटे बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत संगीत में किये गए नृत्य ने सब का ध्यान खींचा।

विधायक विकास उपाध्याय राजनीति से हट कर लोगों को अन्य विधाओं से भी जोड़ने इस तरह के आयोजन करते रहते हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में वे खुशियां लाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा आज कोई व्यक्ति या परिवार नहीं है जो किसी न किसी तनाव से न गुजरता हो।मेरा प्रयास है,उन परिवारों को भले कुछ समय के लिए ही सही तनाव मुक्त रखा जाए। विकास उपाध्याय ने कहा,हम रायपुर में शहरी संस्कृति में रहते हैं बावजूद हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमारी मूल संस्कृति क्या है। प्रदेश के लाखों मजदूर जो अपनी मेहनत से हमारे जीवन में खुशहाली लाते हैं, आज उनके जीवन से जुड़े 1 मई मजदूर दिवस भी है और छत्तीसगढ़ की संस्कृति रही है कि मेहनत कस ये मजदूर बासी खा कर ही मेहनत करते रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसी संस्कृति को बनाये रखने बोरे बासी तिहार के रूप में आज इसे ग्रहण करने की अपील की है।जिसके अनुरूप उन्होंने भी सामुहिक रूप से सब को बोरे बासी खिलाने आज आयोजन किया है।

विकास उपाध्याय के इस तरह के कार्यप्रणाली और मेहनत के सामने भाजपा के नेता पश्चिम विधानसभा में जगह तक बना नहीं पा रहे हैं। तपती गर्मी, कड़ाके की ठंड या फिर तेज बारिस हो या तूफान आये। इस जनप्रतिनिधि को रोक नहीं पाती तो फिर ऐसी कोई ताकत नहीं जो विकास उपाध्याय को जनता से दूर ले जा सके और मोदी युग में भी वे भाजपा के चारों खाने चित्त कर दिए हैं।आज के इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्व जन एवं नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे,योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पार्षद श्री कुमार मेनन,कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे,सुंदर जोगी,दाऊलाल साहू, देव कुमार साहू,मंजू वारेन साहू,मनीराम साहू,मुकेश शाह,प्रो भगवंत सिंह सहित पश्चिम विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।