महादेव घाट पर उपस्थित जन समुदाय में उपस्थित बुजुर्ग ने आखिर क्यों कहा। हमारे लिए और क्या क्या करेगा बेटा..

महादेव घाट पर उपस्थित जन समुदाय में उपस्थित बुजुर्ग ने आखिर क्यों कहा। हमारे लिए और क्या क्या करेगा बेटा..

रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आने वाले महादेव घाट जिसका ऐतिहासिक धार्मिक महत्व रहा है। इस घाट से बहने वाले खारुन नदी में नावक नाव चला कर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। शहर के लोग काफी संख्या में नौका विहार करने आते हैं, परन्तु उनकी जान को खतरा बने रहता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी थी उसी मंशा के अनुरूप आज सभी नाविकों को सुरक्षा जैकेट और ट्यूब वितरित किया गया।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन क्षेत्र की सीमा को छूता हुआ खारुन नदी जो महादेव घाट से होते हुए बहती है। रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आता है। हटकेश्वर नाथ बाबा के इस प्राचीन मंदिर के अलावे भी अन्य देवी देवताओं की यहाँ वर्षों से पूजा पाठ का ऐतिहासिक महत्व है। कल से शुरू होने वाले सावन सोमवार से भक्तों की भीड़ और भी यहाँ बढ़ जाती है। 

महादेव घाट के इस पूरे क्षेत्र में खारुन नदी का फैलाव नौका विहार के अनुकूल बनाया गया है,  इस पूरे क्षेत्र को शासन स्तर पर आगे और भी काफी बड़े क्षेत्रफल के साथ भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। इन सभी बातों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय लगातार यहाँ का दौरा कर लोगों से हाल चाल की जानकारी आये दिन लेते रहते हैं। इस बीच उन्होंने देखा कि केवट समुदाय के लोग पर्यटकों को नौका विहार करा कर अपना जीवन यापन चलाते हैं। इससे विकास उपाध्याय को लगा कि नदी का जल स्तर यदि बढ़ता है तो इनके लिए ये तो जान जोखिम का काम है, साथ ही पर्यटकों के लिए भी। हर साल इस तरह के घटनाओं की जानकारी संज्ञान में आती भी है। इस बात की जानकारी विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचाई और कहा कि नाविकों को सुरक्षा जैकेट व ट्यूब दिया जाना चाहिए और ऐसा कर एक तरह से  उनके रोजगार में सहयोग करना जैसा होगा। ऐसा कर हम पर्यटकों को भी सुरक्षा मुहैया करा सकते हैं।

इसके बाद आज सुबह पूरे सामान के साथ विधायक विकास उपाध्याय  महादेव घाट पहुँच गए। उनके आने की खबर से नाविकों में भारी उत्साह था और अपने नाव को सजा कर रखे हुए थे। इस पूरे माहौल को देखने आम लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी थी। भीड़ में से एक बुजुर्ग  विकास उपाध्याय के इस नेक काम को देख बोल पड़ा आखिर हमारे लिए और क्या क्या करेगा बेटा । समस्या हमारी रहती है पर  जानकारी पहले तूझे मिलती है। 

विकास उपाध्याय 70 नाविकों को सुरक्षा जैकेट व ट्यूब वितरित कर नाव में बैठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नौका विहार कर पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया । साथ में कांग्रेस के काफी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस पूरे कार्यक्रम को बड़ा रूप देकर नाविकों के साथ हर हर महादेव के गूंज से गुंजायमान कर  काफी समय तक कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विकास उपाध्याय जिन्दाबाद के नारे लगते रहे।