विकास उपाध्याय ने बेमेतरा से ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश को अपनी धाराप्रवाह शैली से पहुंचा कर सब का मन मोह लिया

बेमेतरा। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बेमेतरा जिला के मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री का संदेश आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने बेमेतरा से ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश को अपनी धाराप्रवाह शैली से पहुंचा कर सब का मन मोह लिया

आज पूरा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के 73 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। बेमेतरा के धरती से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय अभी मुख्यमंत्री के संदेश को आम जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे महानुभाव सभी को याद कर उनकी भूमिका को विस्तृत रूप से बताया तो छत्तीसगढ़ गठन के आज 20 वर्ष के बाद किस गति से उन्नति की ओर बढ़ रहा और उनकी कांग्रेस की सरकार किन योजनाओं को आगे बढ़ा रही है, को विस्तार से बताते हुए भगवान राम की छत्तीसगढ़ से जुड़े नाता को भी अपने संदेश में बोल कर भगवान राम को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया, तो कोरोना महामारी को लेकर क्या क्या व्यवस्था की है।

विकास उपाध्याय अपने धारा प्रभाव संदेश से सभी को अपने मंच की ओर आकर्षित करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।  

कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर, एस पी से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित हैं।