कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और इस देश ने जो 70 साल में बनाया, उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया है। शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की प्रेस वार्ता की मुख्य बातें जो उन्होंने कही इस प्रकार है-

क्या आप लोकतंत्र की मौत का मज़ा उठा रहे हैं उसके बारे में आपको क्या लगता है? क्या महसूस हो रहा है। जो इस देश ने 70 साल में बनाया, उसे आठ साल में ख़त्म कर दिया गया।

आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है, आज चार लोगों की तानाशाही है। हम बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा उठाना चाहते हैं।लोगों को बांटने पर बोलने चाहते हैं, संसद में सवाल उठाना चाहते हैं। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता। जो इसके ख़िलाफ़ बोलता है उसे जेल में भेज दिया जाता है। ये सरकार दो-चार बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए चल रही है।

विपक्ष लोकतंत्र में संस्थाओं के बल पर लड़ता है। देश की क़ानूनी, न्यायिक, चुनावी संस्थाओं और मीडिया के बल पर विपक्ष खड़ा होता। ये सभी संस्थाएं सरकार को पूरा समर्थन दे रही हैं। सरकार ने अपने लोग इन संस्थाओं के अंदर बैठा रखे हैं।कोई संस्था स्वतंत्र नहीं है। ये आरएसए के कंट्रोल में है। आरएसएस का एक व्यक्ति इनके अंदर बैठा है। हम पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं। जितना मैं लोगों के मुद्दा उठाउंगा, जितना सच्चाई बोलूंगा, उतना मेरे ऊपर हमला होगा। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने का काम करूंगा, बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा उठाऊंगा, मेरे ऊपर और आक्रमण होंगे। जो धमकाता है, वो डरता है। अपने किए वादों को पूरा होने से डरते हैं। ये दिन भर झूठ बोलते हैं इसलिए डरते हैं। मुझे लोगों के मुद्दे उठाने पर होने वाले हमले अच्छे लगते हैं।उससे मुझे सीखने को मिलता है। ये लोग ये बात नहीं समझते।

ये गांधी परिवार पर इसलिए हमला करते हैं क्योंकि हम एक विचारधारा के लिए लड़ते हैं। इस देश में हमारे जैसे करोड़ों लोग हैं।हम सालों से ये कर रहे हैं।जान दी है मेरे परिवार के लोगों ने। ये हमारी ज़िम्मेदारी कहें या कर्तव्य कहें। जब किसी मुसलमान, दलित, महिला को मारा जाता है तो हमें दर्द होता है। हम इसके ख़िलाफ़ लड़ते हैं। ये एक परिवार नहीं विचारधारा है।

गुजरात में आप जाएंगे वहां लाशों के ढेर लग गए थे, गंगा में लाखों लोग मरे, लेकिन हिंदुस्तान की सरकार कहती है ये सच्चाई नहीं है। महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन सरकार कहती है ये सच्चाई नहीं है। पूरा कम्युनिकेशन ढांचा उनके हाथ में है।