साउथ फिल्म के चर्चित व नामी स्टार नागा चैतन्य और सामंथा को आखिर अलग क्यों होना पड़ा?

साउथ फिल्म के चर्चित व नामी स्टार नागा चैतन्य और सामंथा को आखिर अलग क्यों होना पड़ा?

सार्थक News डेस्क। विश्व में एक अलग दुनियां को परिभाषित करते वो स्टार फिल्म की इस दुनियां में कोई जल्दी तो कुछ बाद में आखिर एक दूसरे से अलग क्यों हो जाते हैं। हिन्दी फिल्म के कई नामी किरदारों का नाम तो शामिल रहा है पर हाल ही के दिनों में साउथ फिल्म के वो स्टार नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है। इन दोनों सितारों ने लंबे वक्त से चल रही तलाक की खबरों पर विराम लगाते हुए कंफर्म कर दिया है कि दोनों सितारे अलग हो चुके हैं। इसके बाद नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी के फैंस में मायूसी छा गई है। ये कपल साउथ सिने इंडस्ट्री का सबसे क्यूट कपल माना जाता है। ऐसे में फिर से एक बार सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर ये दोनों सितारे भी क्यों अलग हो गए।

महज 4 साल हुए नागा चैतन्य और सामंथा ने साल 2017 में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों सितारों की शादी में नागा चैतन्य के पिता और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने 10 करोड़ रुपये खर्च किये थे। हाल ही में सामंथा ने हिंदी सिने जगत की ओर भी पैर बढ़ाए हैं। सामंथा ने मनोज वाजपेयी स्टारर वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में राजी का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद ही सामंथा की पॉपुलेरिटी हिंदी बेल्ट में भी बढ़ने लगी है। जबकि नागा चैतन्य भी आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में ऐसा क्या हुआ कि ये कपल अलग हो गए।

बताया तो ये भी जा रहा है कि इन दोनों सितारों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद थे। बीते कुछ वक्त से इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही थी। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि द फैमिली मैन 2 में सामंथा के बोल्ड सीन्स की वजह से इनके स्वर्ग जैसे संसार में तनाव पैदा हुआ था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच परिवार बढ़ाने को लेकर झगड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा अक्किनेनी अपने फिल्मी करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। जबकि फिल्म स्टार नागा चैतन्य फैमिली प्लान करना चाहते थे। इन दोनों के बीच तनाव की असली वजह क्या थी। ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

एक्ट्रेस सामंथा ने पोस्ट में लिखा है“काफी सोचने-समझने और विचार करने के बाद मैंने और चाई ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया। हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक समय से हम दोस्त हैं। हमारी यह दोस्ती ही हमारे रिश्ते की नींव थी। हमें विश्वास है कि हमारी दोस्ती हमारे बीच हमेशा एक खास बंधन को हमेशा बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा सहयोग करें और हमें प्राइवेसी दें जिससे हम आगे बढ़ सकें।"

 इस बीच यह खबरें भी सामने आईं हैं कि तलाक के बाद सामंथा परिवार ने निर्वाह निधि के रूप में सामंथा को 200 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था जिसे एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया और लेने से मना कर दिया। सामंथा के परिवार के एक सदस्य का कहना है कि ‘सामंथा, इस वक्त बुरी तरह से टूटी हुई हैं। उन्हें इस शादी से केवल प्यार और साथ चाहिए था। वो तो अब खत्म हो गया है। अब उन्हें परिवार से एक पैसा भी नहीं चाहिए।’

उनके चाहने वालों फैन्स को जब यह बात पता चली तो उन्होंने सामंथा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे अपनी जिंदगी की क्वीन हैं। वे आत्मनिर्भर हैं, वे किसी से कम नहीं है।वे खुद की हीरो हैं और अपने लिए पैसा कमा सकती हैं। उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।

वाकई आज के परिवेश में सामंथा का यह फैसला साबित करता है कि आज की लड़कियां पैसा तो खुद कमा सकती हैं उन्हें तो बस ऐसा साथी चाहिए होता है जो उनका साथ दे सके, जो उन्हें सम्मान दे सके मगर उन लड़कियों का क्या जिनके पास आय का कोई साधन नहीं होता है। जो अपने पैरों पर खड़ी नहीं रहती हैं।जो शादी से पहले अपने परिवार और शादी के बाद अपने पति पर निर्भर होती हैं।उनके लिए तलाक का फैसला आसान नहीं होता है।