मोदी सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन का FCRA लाइसेंस रद्द किया।विधायक शैलेश पाण्डे ने कहा,समय के साथ गांधी परिवार के प्रति भाजपा का डर बढ़ते जा रहा है।

मोदी सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन का FCRA लाइसेंस रद्द किया।विधायक शैलेश पाण्डे ने कहा,समय के साथ गांधी परिवार के प्रति भाजपा का डर बढ़ते जा रहा है।

नई दिल्ली।केंद्र की मोदी सरकार ने दीवाली के ठीक पहले गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फ़ाउंडेशन (आरजीएफ़) का फॉरेन कॉन्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस गैर सरकारी संगठन पर विदेशी फंडिंग कानून के उल्लंघन का आरोप लगा है। मोदी सरकार की इस कार्यवाही को गांधी परिवार के प्रति व्यक्तिगत दुश्मनी की भावना से देखी जा रही है।छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के युवा विधायक शैलेश पाण्डे ने इस कार्यवाही पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा,समय के साथ-साथ गांधी परिवार से भाजपा का डर बढ़ते जा रहा है।उन्होंने कहा, दरअसल राहुल गांधी जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से बेरोजगारी ,महंगाई और तमाम मुद्दों को जिस तरह से आप जनमानस के साथ शेयर कर रहे हैं,उससे भाजपा घबरा गई है।

यह पहला मौका नहीं है जब मोदी सरकार और भाजपा गांधी परिवार से व्यक्तिगत दुश्मनी की तरह ले रही है।ईडी के माध्यम से राहुल गांधी और फिर सोनिया गांधी से लंबी पूछताछ कर वह देश में यह संदेश देने की कोशिश की है कि गांधी परिवार का संबंध भ्रष्टाचार से है।परंतु जनमानस के बीच यह संदेश उतना असरकारी साबित नहीं हुआ इसलिए कि गांधी परिवार पर जब भी इस तरह के आरोप लगे वो सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए ही प्रमाणित हुआ है। अब की बार की गई कार्यवाही समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह फ़ैसला गृह मंत्रालय की ओर से जुलाई 2020 में बनाई गई एक कमिटी की जांच के बाद लिया गया है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि राजीव गांधी फ़ाउंडेशन का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। गौरतलब हो कि कांग्रेस की पूर्व अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राजीव गांधी फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसके ट्रस्टी के रूप में इस संगठन में सम्मिलित हैं।

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के कांग्रेस के युवा विधायक शैलेश पाण्डे ने कहा,साल 1991 में स्थापना के बाद से ही आरजीएफ ने स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीक, महिला एवं बाल विकास, विकलांगों की मदद जैसे मुद्दों पर 2009 तक काम किया।उन्होंने बताया कि फ़ाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट का आप अध्ययन करें तो आप पाएंगे कि इसका योगदान शिक्षा के क्षेत्र में भी रहा है।बावजूद मोदी सरकार ने जिस तरह से बदले की कार्यवाही की है।इससे साफ जाहिर है कि भाजपा का डर समय के साथ गांधी परिवार से बढ़ते जा रहा है।